विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना का क्या रहेगा हाल? पढ़ें आज का मौसम

Published: Wed, 26 Jun 2024 08:03 AM (IST)

Bihar Weather News मानसून के दस्तक देने के बाद अब बिहार में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बिहार ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)
बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बिहार के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
  2. बीते 24 घंटों में भी बिहार के कई जिलों में बारिश हुई है।
  3. सीतामढ़ी के बाजपट्टी में 74.6 मिमी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद के बारिश के आसार बढ़ गए हैं। मंगलवार को राज्य के तराई वाले इलाके में जमकर वर्षा हुई। वहीं प्रदेश के अन्य भागों में हल्की फुहारें रिकार्ड की गई। बुधवार को प्रदेश में बारिश में वृद्धि होने के आसार हैं।

बारिश के कारण वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। शाम को राजधानी में हवा नम रही।  पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश के आसार

इसके अलावा प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की वर्षा हुई। पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा व मधुबनी, सुपौल एवं गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। पटना समेत दक्षिणी भागों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

कहां कितनी बारिश दर्ज की गई

सीतामढ़ी के (बाजपट्टी) में 74.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा, पटना जिले के पुनपुन में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सिद्धि, चाईंबासा , पाकुड़, साहेबगंज व रक्सौल से होकर गुजर रही है।

 इन जगहों पर भी दर्ज की गई बारिश 

Bihar News: बक्सर के राजपुर में 47.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के रक्सौला में 45.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 42.2 मिमी, बेतिया में 32.4 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 26.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 15.3 मिमी, बक्सर के चकिया में 13.4 मिमी, रोहतास के नौखा में 13.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 36.0 31.2 गया 40.0 30.0 भागलपुर 38.0 30.6 मुजफ्फरपुर 34.2 30.1 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ये भी पढ़ें

Prashant Kishor: नीतीश कुमार ने कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं मांगा? प्रशांत किशोर ने बताई चौंकाने वाली बात

Tejashwi Yadav: 'पीएम कहेंगे चुपचाप पुल गिरते देखो नहीं तो....', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल, अब क्या करेगी BJP?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।