Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में अब दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, बाहर निकलना होगा मुश्किल; IMD की चेतावनी

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 07:37 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कुछ जिलों में तो तापमान 40 के पास पहुंचने के आस ...और पढ़ें

    बिहार में गर्मी से होगा बुरा हाल (जागरण)
    बिहार में गर्मी से होगा बुरा हाल (जागरण)

    HighLights

    1. 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म
    2. 34.6 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में गर्मी अब धीरे-धीरे लू का रूप लेने लगेगी।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले 48 घंटे में कई जिलों का पारा 35 डिग्री के पार पहुंचेगा। धूल भरी गर्म हवा लोगों को परेशान करेगी। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

    बक्सर सबसे गर्म रहा

     मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म रहा।

    डेहरी, नालंदा व मुंगेर को छोड़ कर पटना सहित कई जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस जबकि 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा समस्तीपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    अगले 5 दिन तक चढ़ेगा पारा

    पटना व आसपास इलाकों में शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह-शाम मौसम सामान्य बना रहा। अगले पांच दिनों के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि बक्सर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री, गया में 1.3 डिग्री, औरंगाबाद में एक डिग्री, अरवल व सासाराम में 0.9 डिग्री, भोजपुर में एक डिग्री, छपरा में 0.6 डिग्री, वैशाली में 1.1 डिग्री, पूसा में 1.3 डिग्री, दरभंगा में 2.3 डिग्री, मधेपुरा में 1.4 डिग्री, पूर्णिया में 1.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.6 डिग्री, गोपालगंज में 0.6 डिग्री, बांका में 1.4 डिग्री, किशनगंज में 0.9 डिग्री, फारबिसगंज में 1.2 डिग्री, मधेपुरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

    भागलपुर में चढ़ने लगा पारा

    भागलपुर शहर में धूप निकलने से लगातार तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान एक-एक डिग्री बढ़ गया। जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। हालांकि, सुबह के समय पश्चिमी हवा से हल्की ठंड का अहसास होगा। बिहार मौसम सेवा के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के अधिकांश भागों में आसमान साफ रहेगा।

    हल्के गति से पछुआ के साथ तेज धूप निकलेगी। तापमान में वृद्धि होगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारीक ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    77 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। बीच-बीच में हवा की गति तेज हो सकती है। फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर दिखेगा तूफान और बारिश का रौद्र रूप, इन 8 जिलों में बढ़ेगी टेंशन

    Bihar Weather Today: बारिश के बाद भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, दो दिन बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान