यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में गिरा तापमान; रात आठ बजे के बाद रहें सावधान
Bihar Weather बिहार में आए दिन मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शाम ढलते ही ठंड बढ़ जा रही है। सुबह में राजधानी समेत प ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में ठंड से मुश्किलें बढ़ने वाली है
- ठंड में तेजी से बीमार पड़ रहे लोग
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शाम ढलते ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो जा रही है। देर रात तक तापमान काफी गिर जा रहा है। वहीं सुबह में राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव है।
सोमवार को औरंगाबाद एवं जीरादेई सर्वाधिक गर्म स्थल रहे। वहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं डेहरी में राज्य में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया, वहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राजधानी में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| पटना | 28 डिग्री सेल्सियस | 17 डिग्री सेल्सियस |
| भागलपुर | 27 डिग्री सेल्सियस | 16 डिग्री सेल्सियस |
| दरभंगा | 28 डिग्री सेल्सियस | 16 डिग्री सेल्सियस |
| बेगूसराय | 27 डिग्री सेल्सियस | 16 डिग्री सेल्सियस |
| मुजफ्फरपुर | 28 डिग्री सेल्सियस | 16 डिग्री सेल्सियस |
रात आठ बजे के बाद खुले में खड़ा होना नुकसानदायक
खबरें और भी
मौसम के अनुकूल चलेंगे तो रहेंगे सेहतमंद
सर्दियों का मौसम जहां बहुत खुशनुमा होता है, वहीं बुजुर्गों के लिए बेहद संवेदनशील होता है। तापमान में गिरावट, चलने वाली खुश्क व ठंडी हवाओं से होने वाली बीमारियों का खतरा बना रहता है। जरा-सी चूक होने से उन्हें सर्दी, खांसी-जुकाम, बुखार, थोट इन्फेक्शन, निमोनिया, टाइफाइड या फिर दमा होने का डर बना रहता है।
बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर के तापमान को मेंटेन रखा जाये। इसके लिए उनका ध्यान रखना और रहन-सहन में समुचित प्रबंधन जरूरी है। सर्दियों में स्वस्थ स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। सुबह जल्दी नहाने की जगह धूप निकलने या 9-10 बजे गुनगुने पानी से नहाना बेहतर है। इससे ठंड लगने का खतरा नाहीं होगा। नहाने से पहले तेल की मालिश जरूर करें। अपनी पसंद का तेल लगाएं, तेल लगाने से सर्द हवाओं से होने वाली स्किन ड्राइनेस से बचाव होता है।
धूप निकलने के बाद टहलने जाएं घर से बाहर अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद चिकित्सक बताते हैं कि अगर सुबह बाहर घूमने या व्यायाम करने की आदत है तो जरूरी है कि अभी से इसमें बदलाव लाएं। प्रदूषण की वजह से वातावरण में मौजूद स्मॉग सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
यथासंभव घर में ही योग और व्यायाम करना चाहिए या फिर दिन में 12 बजे से शाम चार बजे तक बाहर जाना बेहतर है क्योंकि इस दौरान धूप से वातावरण अपेक्षाकृत गर्म हो जाता है और रोजाना कम-से-कम आधा घंटा धूप जरूर सेंके। ध्यान रखें कि स्पाइन को धूप में जरूर एक्सपोज करें क्योंकि विटामिन डी की आपूर्ति होने पर स्पाइन और उससे जुड़ा शरीर का तंत्रिका तंत्र मजबूत होगा जिससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होगी और मूड भी ठीक रहेगा।