Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 07:53 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather बिहार में मानसून के दस्तक देने के साथ ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दक्षिणी भागों में जहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश ...और पढ़ें

    बिहार में दिख रहा मानसून का प्रभाव (जागरण)
    बिहार में दिख रहा मानसून का प्रभाव (जागरण)

    HighLights

    1. दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के सभी भागों में मानसून का होगा प्रसार
    2. 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा
    3. 116.2 मिमी किशनगंज (दिघलबैंक) में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून पटना समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान पहुंचने के आसार है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में गरज-तड़क के साथ हवा की तेज रफ्तार व कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान सामान्य बना रहेगा।

    बिहार के तीन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    जबकि, उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा के आसार हैं।

    बुधवार को पटना सहित 26 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जबकि, 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी व रोहतास में वर्षा दर्ज की गई।

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 280.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रोहतास इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

    इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा 

    Bihar News: किशनगंज जिले के दिघलबैंक में 116.2 मिमी, तैबपुर में 85.6 मिमी, ठाकुरगंज में 77.2 मिमी, किशनगंज में 62.4 मिमी, फारबिसगंज में 55.4 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 54.6 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 50.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 46.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 45.2 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 43.2 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 42.0 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 40.4 मिमी एवं रोहतास के इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट 

    शहर गिरावट तापमान

    पटना 2.3 33.7

    गया 1.8 38.5

    भागलपुर 1.4 36.6

    मुजफ्फरपुर 4.0 30.2

    औरंगाबाद 4.9 36.6

    डेहरी 1.7 38.8

    अरवल 2.1 37.9

    सासाराम 3.7 36.0

    बक्सर 4.5 34.2

    भोजपुर 3.5 36.4

    (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    ये भी पढ़ें

    Monsoon in Bihar बिहार में मानसून देरी से क्यों आया? सामने आई ये वजह; बीते 10 साल में रहा यह हाल

    Bihar News: बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, महानदी और गंगा नदी में बढ़ा जलस्तर; कई गांवों के लोगों की बढ़ी टेंशन