Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: मार्च में ही तेवर दिखा रही गर्मी, तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 07:30 AM (GMT+05:30)

    पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिला। बूंदाबांदी और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

    बिहार के बक्सर में 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा
    बिहार के बक्सर में 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    HighLights

    1. तेज हवा के साथ प्रदेश का तापमान 40 के पार जाने के आसार
    2. 35.7 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान दर्ज
    3. 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बक्सर रहा सबसे गर्म

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। दो से तीन दिनों के दौरान अधिसंख्य स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। ऐसे में प्रदेश का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान में इजाफा होने के आसार

    दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर पूर्वी बिहार व आसपास इलाकों को छोड़ कर अधिसंख्य भागों में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस डिग्री के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना समेत आसपास के इलाकों में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। डेहरी के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि, सासाराम में 2.1 डिग्री, बक्सर में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    भोजपुर में 1.5 डिग्री, गया में दो डिग्री, बांका में 2.7 डिग्री, कटिहार में 2.4 डिग्री, पूर्णिया में 1.4 डिग्री, वैशाली में 1.3 डिग्री, छपरा में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
     पटना   35.7  22.2
     गया  36.7  18.2
     भागलपुर  35.2  20.0
     मुजफ्फरपुर  34.0  17.0

    नवादा: धूप की तपिश के साथ बढ़ने लगा तापमान

    जिले में धूप की तपिश बढ़ गई है, सूरज ने आग बरपाना शुरू कर दिया है। कड़ी धूप में लोग घरों से निकलने से परहेज करने लगे हैं। वहीं, अब धीरे-धीरे गरम हवाएं भी जोर पकड़ने लगी है।

    इधर, जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज होना शुरू हो गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मौसम पूर्वानुमान में अगले दो से तीन दिनों में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके साथ लोगों को धूप से बचाव करने के साथ खान-पान में बदलाव की सलाह दी गई है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में अब दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, बाहर निकलना होगा मुश्किल; IMD की चेतावनी

    UP Weather Update Today: प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना प्रयागराज, कई जिलों में गर्मी को लेकर IMD ने दी चेतावनी