Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Toofan Remal : बिहार के इन जिलों में तूफान बरपाएगा कहर, जारी हुआ अलर्ट; आंधी-पानी को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 27 May 2024 07:42 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के कई जिलों में तूफान रेमल का असर देखने को मिलेगा। हालांकि पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों 24 जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. 40.0 डिग्री सेल्सियस राजधानी का तापमान
    2. 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म
    3. चक्रवातीय तूफान गुजरने के बाद पछुआ बढ़ाएगा तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather Today News राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। पटना व आसपास इलाकों में मौसम शुष्क होने के साथ उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को पटना व आसपास क्षेत्रों में पछुआ के कारण तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्म दिन व रात रहने के आसार हैं।

    पटना समेत 24 जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है, जबकि उत्तरी भागों में मुख्य तौर पर चक्रवाती तूफान रेमल (Toofan Remal) के प्रभाव से आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 26 मई की मध्य रात्रि में तूफान को बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की संभावना जताई गई थी। इस दौरान हवा की गति 110-120 किमी प्रतिघंटा रहेगी। पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

    मछुआरों को दी गई ये सलाह

    मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। चक्रवात को गुजरने के बाद प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में वृद्धि की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्विम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 66.0 मिमी एवं शेखपुरा में आठ मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। रविवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री वृद्धि के साथ 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज लू (हीट वेव) के हालात रहे। मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, भागलपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    इन जिलों में गर्म दिन रहने के आसार

    पटना समेत अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, वैशाली, जहानाबाद, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, रोहतास, भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी, शेखपुरा में गर्म दिन रहने के आसार है। प्रदेश के अन्य भागों में झोंके के साथ मेघ गजर्न, वज्रपात व हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 40.0 32.1

    गया 39.8 28.8

    भागलपुर 40.4 29.4

    मुजफ्फरपुर 37.0 30.5

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    LPG Gas Connection : गैस कनेक्शन बचाने का आखिरी मौका, तुरंत करा लें ये काम; 1 जून से नहीं मिलेगा सिलेंडर

    Saran New SP : कुमार आशीष बने सारण के नए एसपी, चुनावी हिंसा मामले में निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई; पढ़ें डिटेल