यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बढ़ाएगा परेशानी, आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को हुई बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिली। वहीं आज एक बार फिर कई जि ...और पढ़ें

HighLights
- भीषण गर्मी के बीच राहत की बूंदे, आज भी वर्षा-आंधी की चेतावनी
- 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पटना का अधिकतम तापमान
- 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में डेहरी रहा सबसे गर्म
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच दोपहर बाद वर्षा की बूंदें राहत लेकर आईं। राजधानी समेत अधिसंख्य जिलों में लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। दोपहर के समय राजधानी व आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ हुई वर्षा ने मौसम को सुहाना बना दिया।
पटना में 7 डिग्री तक गिरा पारा
मौसम का मिजाज बदलते ही पटना समेत कई शहरों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर बिहार के मध्य भाग से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक निम्न वायु द्रोणिका के रूप में स्थापित है। मध्य असम और आसपास क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है।
इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज-तड़क के साथ वर्षा व ओला गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश होने के आसार
उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज , सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें और भी
इन जगहों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है। इन जगहों पर मध्यम से भारी दर्जे की वर्षा के आसार हैं। पटना सहित शेष जिलों में तेज हवा के साथ आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
किशनगंज में 5.5 मिमी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में 14.6 मिमी व किशनगंज में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार को राजधानी में 4.6 मिमी एवं अरवल में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अरवल को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 36.5 | 28.1 |
| गया | 40.0 | 27.0 |
| भागलपुर | 34.3 | 26.0 |
| मुजफ्फरपुर | 33.8 | 27.2 |
ये भी पढ़ें
Jharkhand Weather: झारखंड के इन 14 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट