Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड के इन 14 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 07:15 AM (GMT+05:30)

    रांची में आंशिक बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले तीन दिनों में राजधानी समेत पूरे राज्य के त ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. अगले तीन दिनों तक राजधानी समेत पूरे राज्य के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में रविवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक राजधानी समेत पूरे राज्य के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी।

    तेज हवा चलने की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के राज्य के अनुसार निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

    यही स्थिति दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भी बनी रहेगी, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बताया गया कि 28 और 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, 30 अप्रैल को कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 1 मई को निकटवर्ती मध्य भाग, दक्षिणी भाग और उत्तर पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में राहत के आसार दिख रहे हैं। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    तापमान गिरने की संभावना

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक यानी 28, 29 और 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है और इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 1 और 2 मई को तापमान में बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 4 मिमी पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस डॉल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Weather Today: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! रांची समेत 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

    Bihar Weather Today: बिहार में आज शाम से दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 13 जिलों में तेज आंधी-बिजली का अलर्ट