यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में 48 घंटे बाद फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन
Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। 48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। मौसम विभा ...और पढ़ें

HighLights
- दो दिनों बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, ठंड में वृद्धि के आसार
- मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट किया जारी
बिहार में 48 घंटे बाद फिर से ठंड के बढ़ने के आसार
इन जिलों में घने कोहरे का प्रभाव बना रहा
खबरें और भी
भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम
तेज पछुआ हवा के चलने से शाम से सुबह तक ठंड लगेगी। कोहरा भी रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारीक ने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
उसके बाद एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
84 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। अभी भी गर्म कपड़े को पहने रहें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।