Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: पछुआ से लुढ़का पटना समेत 24 जिलों का तापमान, मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 07:23 AM (IST)

    Bihar Weather पछुआ के प्रवाह के कारण बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पटना और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय ध ...और पढ़ें

    बिहार में कोहरे से बुरा हाल (जागरण फोटो)
    बिहार में कोहरे से बुरा हाल (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार के 24 जिलों में ठंड बढ़ गई
    2. लोगों से सावधान रहने की अपील

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पछुआ के प्रवाह से पटना सहित प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव जबकि तराई वाले इलाकों में मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रभाव कम है।

    हालांकि, पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ सुबह शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि पटना समेत 13 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 17.0 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना, पूर्णिया एवं भागलपुर में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहा।  

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    पटना 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
    बेगूसराय 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
    भागलपुर 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
    दरभंगा 28 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
    मुजफ्फरपुर 28 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
    गया 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

    गोपालगंज में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

    बुधवार की सुबह मौसम के बदले मिजाज के बाद छाए घने कोहरे और धुंध से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी घने कोहरे के चलते परेशानी उठानी पड़ी। घने कोहरे और धुंध के साथ तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को घरों से निकलने के लिए विशेष तैयारी करनी पड़ी। नवंबर महीने की तीसरे सप्ताह में ही जिले में मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया था।

    हालांकि दो-तीन दिनों तक कोहरे और धुंध के बाद मौसम सामान्य हो गया। चौथा सप्ताह शुरू होने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बुधवार की सुबह तो लगभग 11 बजे तक घना कोहरा और धुंध छाए रहा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

    खबरें और भी

    सड़क पर वाहनों की संख्या बेहद कम रही। कुछ वाहन हेडलाइट का प्रयोग कर सड़क पर धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी धुंध और कोहरे के चलते परेशानी उठानी पड़ी। विशेष कर छोटे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में काफी दिक्कत रही। सरकारी कार्यालय में समय से कार्यालय पहुंचने के लिए कर्मियों और पदाधिकारी को मशक्कत करनी पड़ी।

    Bihar Weather Today: बिहार वालों सावधान, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात; अचानक बदलेगा मौसम

    Bihar Weather: अब होगी कंपकंपी वाली ठंड की एंट्री, बादल को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट