यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार के 11 जिलों के लिए अलर्ट; सावधान रहने की अपील; मौसम बिगड़ने की चेतावनी
Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। 1 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस दौरान प्रदेश ...और पढ़ें

HighLights
- पटना समेत 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
- पूर्णिया में अति घना कोहरा का रहा प्रभाव बना रहा
- पटना व आसपास इलाकों में कोहरे छटने के बाद निकलेगी धूप
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में एक या दो फरवरी से फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तराई वाले इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके कारण तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इन 11 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट
सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को 11 जिलों के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत अन्य भागों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।
सर्द पछुआ हवा से बढ़ेगी कनकनी
धूप निकलने के साथ सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा। मंगलवार को पटना समेत 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे ठंडा रहा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा।
दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहा। बांका, जमुई, औरंगाबाद, डेहरी, पूसा, जीरादेई, मोतिहारी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पूर्णिया में अति घना कोहरा व तराई वाले इलाकों में घना कोहरा का प्रभाव बना रहा।
खबरें और भी
सुपौल में ठंड ने बढ़ाई परेशानी
सुपौल में नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर घना कोहरा के चलते लोगों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ठंड के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। सीमा सुरक्षा सड़क सहित अन्य मार्गों पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी रही।
गाड़ी चालक सुबह के 10 बजे तक लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे थे। कुछ गाड़ी चालकों ने बताया कि अधिक कुहासा रहने के चलते दिन में भी रोशनी की जरूरत हो रही है। ठंड को देखते हुए लोगों ने जिलाधिकारी से विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को मौसम ठीक होने तक बंद रखने की मांग की है।
मधेपुरा में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी
- मधेपुरा में पछुआ हवा के तेज झोंके और हाड़ कंपाती ठंढ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
- ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
- मंगलवार को हल्की घूप के साथ कनकनी वाली कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे।
- पूरे दिन लोग ठंड की वजह से मोटे व ऊनी कपड़े पहने हुए थे।
- कंपकंपी से निजात पाने के लिए लोग अलाव और हीटरो का उपयोग करते दिखे।
- ठंड की वजह से कामकाज पर भी खासा असर पड़ गया है।
ये भी पढ़ें