Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने; लोगों से सावधान रहने की अपील

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 07:27 AM (IST)

    Bihar Weather कोहरे से परेशान बिहार के लोगों के लिए ठंड मुसीबत बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ ...और पढ़ें

    बिहार में कोहरे से बढ़ी लोगों की परेशानी (जागरण)
    बिहार में कोहरे से बढ़ी लोगों की परेशानी (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में 7 दिसंबर के बाद से बढ़ जाएगी ठंड
    2. वहीं 20 दिसंबर के बाद से कंपकंपी वाली ठंड पड़ेगी

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: बिहार के वातावरण में ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को राज्य का न्यूनतम तापमान सबसे कम डेहरी में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

    बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 7 दिसंबर के बाद से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं कंपकंपी वाली ठंड की बात करें तो इस बार 20 दिसंबर से ही लोगों को परेशान करेगी। इस स्थिति में लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। वहीं चक्रवात फेंगल के चलते भी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, चक्रवात फेंगल का असर उतना नहीं दिखेगा जितना कि यह तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में इसका कहर दिखेगा।

    न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है

    • आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है।
    • शाम छह से आठ बजे के बीच तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस गिर जा रहा है।
    • रात दस बजे के बाद तापमान काफी गिर जा रहा है। सुबह आठ बजे तक वातावरण में काफी ठंड रह रही है।
    • उसके बाद धूप में थोड़ी गर्माहट महसूस की जा रही है। शुक्रवार की रात दस बजे के बाद वातावरण ठंडा होने पर लोगों को खुले में रहने पर ठंड का अहसास हुआ।
    • ऐसे में मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के प्रति सावधान रहें।

    पटना में हवा में आर्द्रता 68 फीसदी

    राजधानी पटना की हवा में आर्द्रता 68 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस तरह की स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद है। आजकल सुबह एवं शाम को तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। दिन में तापमान की स्थिति सामान्य रह रही है।

    तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात फेंगल का असर दिख रहा

    चक्रवाती तूफान फेंगल का पुडुचेरी तट और तमिलनाडु में असर दिखना शुरू हो गया है। आईएमडी के मुताबिक चक्रवाती तूफान अगले तीन से चार घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है। 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस बीच तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।

    खबरें और भी

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में चक्रवात फेंगल का कितना रहेगा असर? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने