Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में चक्रवात फेंगल का कितना रहेगा असर? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 08:13 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather चक्रवात फेंगल झारखंड के लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। इसका असर झारखंड के कई शहरों में देखा जा सकता है। तेज हवा चलने की संभावना है। ...और पढ़ें

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण फोटो)
    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड में चक्रवात फेंगल कर सकता है परेशान
    2. चक्रवात फेंगल का सबसे अधिक असर तमिलनाडु में दिखेगा

    जागरण टीम, रांची/चाईबासा। Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते झारखंड में भी इसका असर दिख सकता है। चक्रवात फेंगल के चलते झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो जैसे शहरों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना अभी न के बराबर लग रही है। फिर भी लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

    इस चक्रवात का असर सबसे अधिक तमिलनाडु में दिखने वाला है। जिसके चलते एहतियातन सरकार ने स्कूल, कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।

    चाईबासा में मौसम का हाल

    चाईबासा नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड का असर देखा जा रहा है। सुबह और शाम में हल्का हवा चलने से कंपकंपी महसूस होने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखा जा रहा है। शुक्रवार को चाईबासा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। घरों में लोगों के पंखा व एसी पूरी तरह बंद हो गये हैं। गर्म कपड़ों के बीना घरों से कोई नहीं निकल रहा है। रात में लोग कंबल व रजाई का सहारा ले रहे हैं।

    झारखंड के कई शहरों में 1 से 3 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे

    वहीं बंगाल के खाड़ी में बनने वाला नया चक्रवात फेंगल का असर भी देखने को मिल सकता है। इससे एक से तीन दिसंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। हालांकि, वर्षा का अनुमान अभी नहीं लगाया जा रहा है। लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट से कड़ाके की ठंड की संभावना बन जायेगी। वहीं ठंडी हवाएं भी चल सकती है, जिससे कंपकंपी को और बढ़ा देगी।

    कोहरा करेगा लोगों को परेशान

    • सुबह और शाम में वाहनों पर सफर करने वालों को कोहरा परेशान कर सकता है।
    • घरों में रहने वाले सुरक्षित रहेंगे लेकिन बाहर रहने वालों के लिए ठंड एक मुसिबत बन कर आती है।
    • इसी को देखते हुए चाईबासा नगर परिषद शहरी क्षेत्र में अलाव जलाने की मांग लोगों के द्वारा किया जा रहा है।
    • नगर परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष अलाव का इंतजाम कर लोगों को ठंड से राहत दिया जाता है।
    • लेकिन इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह में ही अधिक ठंड का असर देखने को मिलेगा।
    • नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी।

    ये भी पढ़ें

    खबरें और भी

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में बारिश बढ़ाएगी टेंशन, लुढ़केगा तापमान; लोगों से सावधान रहने की अपील

    Bihar Weather Today: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने; लोगों से सावधान रहने की अपील