Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 07:25 AM (IST)

    प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट द ...और पढ़ें

    बिहार में 4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान
    बिहार में 4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान

    HighLights

    1. रविवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ राजधानी का अधिकतम तापमान
    2. 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया व खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज
    3. पटना समेत प्रदेश के 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। उत्तरी पूर्वी भागों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों में झोंके के साथ हवा चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व व पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवाती हवा का परिसंचरण बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश में हल्की ठंड हवाओं के आने से मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।

    3-4 दिनों में बदलेगा मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव आने के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। सुबह-शाम हल्की ठंडी हवा चलने से भीषण गर्मी का अहसास नहीं होगा।

    तापमान में आई गिरावट

    बीते 24 घंटों के दौरान अधिसंख्य भागों के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं, पटना के न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इन शहरों में बढ़ा पारा

    अरवल, खगड़िया, मुंगेर, समस्तीपुर , मधुबनी के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया और खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह और शाम लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
     पटना   36.5  20.5
     गया  37.5  15.8
     भागलपुर   35.1  17.4
     मुजफ्फरपुर  35.4  21.9

    मुजफ्फरपुर: दिन में जलाने वाली धूप, सुबह-शाम राहत

    मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में जलाने वाली धूप हो रही है तो वहीं सुबह और शाम राहत महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के भी पार पहुंचेगा। दूसरी ओर अभी कुछ दिनों तक पक्षुआ हवाएं चलेगी, इस कारण दिन में लू जैसा अनुभव होगा।

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि सोमवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं पछुआ हवा की रफ्तार में कमी आएगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए सामयिक सुझाव जारी किया गया है।

    मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए गेहूं की कटनी के कार्य को उच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा करें। सरसों, मसूर और चना की फसलों की दौनी करते हुए दानों को सुखाने के बाद उसे भंडारित करें। ओल की बुआई करें। गरमा मूंग और उरद की बुआई को प्राथमिकता देते हुए 10 अप्रैल से पहले इसकी बुआई को संपन्न करें।

    ये भी पढ़ें

    6 राज्यों में खूब चलेगी आंधी, बरसेंगे बादल... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; पढ़िए Weather Report

    Bihar Weather Today: 48 घंटे में फिर बदलेगा बिहार का मौसम, चलेंगी तेज हवाएं; पढ़ें IMD का नया अपडेट