यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख से बारिश की चेतावनी, किसानों से सावधान रहने की अपील
Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के ...और पढ़ें

HighLights
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में हल्की वृद्धि के आसार
- पटना सहित 12 शहरों का गिरा अधिकतम तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: फरवरी में मौसम का अलग-अलग प्रभाव दिख रहा है। उत्तरी भागों में कोहरा व पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, चार दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव को सकता है।
मैदानी भागों में हल्की बारिश के आसार, किसान रहें सावधान
प्रदेश के अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड में हल्की वृद्धि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पवर्तीय इलाकों में बर्फबारी व मैदानी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है।
वहीं इस बारिश में किसानों को फसल को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बारिश फसल का नुकसान कर सकती है।
11 जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा
बुधवार को उत्तरी भागों के 11 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा व पूर्णिया जिले में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना समेत अन्य भागों में सुबह और शाम में सर्द पछुआ हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह से मौसम सामान्य बना रहेगा।
मंगलवार को पटना का मौसम कैसा रहा?
मंगलवार को पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा अगवानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत 12 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
खबरें और भी
पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 28.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष शहरों के अधिकतम तापमन में वृद्धि दर्ज की गई। उत्तर पूर्व जिले में हल्के स्तर का कोहरा व पूर्णिया में अति घना कोहरे का प्रभाव बना रहा।
सुपौल जिले में ठंड से मिली राहत
सुपौल जिले में फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। कड़ाके की सर्दी व कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया था लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
ठंड के प्रभाव में कमी होने से बाजार में रौनक दिखाई दी। मौसम साफ होने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आ रही छात्राओं को काफी राहत मिली। उनलोगों को अन्य दिनों के भांति मंगलवार को कम ठंड की सामना करना पड़ा।