Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: तेज धूप फिर भी ठंड बरकरार, बिहार में 48 घंटे बाद फिर मौसम बदलने के आसार; जारी हुआ अलर्ट

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 07:29 AM (IST)

    Bihar Weather प्रदेश में एक बार फिर पश्विमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे के दौरान न्यूनतम ताप ...और पढ़ें

    बिहार में जारी है कोहरे का कहर
    बिहार में जारी है कोहरे का कहर

    HighLights

    1. 13.4 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
    2. 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में डेहरी सबसे ठंडा
    3. उत्तरी भागों में रहेगा मध्यम दर्जे के कोहरा का प्रभाव
    4. पश्विमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में आएगी गिरावट
    5. 48 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में तेज गति के साथ सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। पटना व आसपास इलाकों में अच्छी धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा।

    तापमान में गिरावट के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित अन्य भागों में हल्के कोहरे के बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटे के दौरान तापमान में वृद्धि के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है।

    पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

    पश्चिमी बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बने होने के साथ आठ फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है।

    इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ तराई वाले इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

    28 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

    पछुआ के तेज से प्रभाव से पटना सहित 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी (रोहतास) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 4.4 डिग्री, गया में 4.8 डिग्री।

    शेखपुरा में 6.3 डिग्री, बांका में 5.2 डिग्री, शेखपुरा में 6.3 डिग्री, कटिहार में 4.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 2.9 डिग्री, वैशाली का 3.2 डिग्री, मधेपुरा का 3.3 डिग्री, सुपौल का 3.7 डिग्री, फारबिसगंज का 2.8 डिग्री, किशनगंज के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह

    इन शहरों के अलावा प्रदेश के सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें

    UP Weather Update: 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

    हिमाचल में अगले 5 दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी की संभावना, पढ़ें मौसम का हाल