Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: राजधानी समेत 12 शहरों का लुढ़का तापमान, पछुआ से बढ़ेगी कनकनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 07:30 AM (IST)

    पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कोहरे की वजह से ...और पढ़ें

    घने कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
    घने कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

    HighLights

    1. उत्तर व दक्षिण पूर्व भागों में बहुत घने कोहरे का अलर्ट
    2. पटना समेत आसपास इलाकों में कोहरे का रहेगा प्रभाव

    जागरण, संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कम अंतर होने के कारण कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। मौसम के बदलते तेवर के कारण शीत लहर जैसे हालात बने हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की स्थिति नहीं है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होगी।

    यलो अलर्ट जारी

    राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में सुबह के समय घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा, जबकि उत्तर व दक्षिण-पूर्व भागों में बहुत घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा चलने के साथ कनकनी रहेगी।

    12 शहरों में गिरा पारा

    बुधवार को पटना समेत 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा दूसरे दिन भी सबसे ठंडा रहा।

    राजधानी के अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    ठंड बढ़ने के आसार

    वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, छपरा, डेहरी, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, फारबिसगंज, किशनगंज के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।

    खबरें और भी

    बारिश से बदला मौसम

    बीते 24 घंटों के दौरान वाल्मीकि नगर में 1.6 मिमी, सुपौल में 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में रात्रि के दौरान ओस की बूंदों गिरने से ठंड में वृद्धि हुई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • गया- गया में आज अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    प्रदूषण में भी इजाफा

    ठंड बढ़ने के साथ शहर में फिर से वायु गुणवत्ता (AQI) लेवल चढ़ने लगा है। ठंड के दस्तक व सड़कों पर धूल, धुंआ के कारण हवा में प्रदूषण घुलने लगा है। ऐसी स्थिति पर में बच्चों एवं अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

    जलापूर्ति को लेकर खोदी गई सड़कों से उड़ी धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं शहर की आबोहवा को खराब करने का सबसे बड़ा कारण है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस शहर में 3 डिग्री तक पहुंचा तापमान; अभी और सताएगी सर्दी

    UP Weather: दो दिन बाद यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट, यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम