Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस शहर में 3 डिग्री तक पहुंचा तापमान; अभी और सताएगी सर्दी

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 08:00 AM (IST)

    झारखंड में ठंड का सितम लगातार जारी है। प्रदेश में बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ रही है। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस क ...और पढ़ें

    घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी हुई कम
    घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी हुई कम

    HighLights

    1. कांके का तापमान पहुंचा तीन डिग्री सेल्सियस, अभी और कम होगा तापमान
    2. दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today: राजधानी समेत पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी है। राजधानी व आसपास के जिलों में दिनभर कनकनी बनी रही तो दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आगामी दो तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड का असर और बढ़ने की पूरी संभावना है।

    8वीं तक के स्कूल बंद

    राज्य में कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप है तो आसमान के साफ होते ही ठंड का असर भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण राज्य में आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद कर दी गई हैं।

    कांके में 3 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

    राजधानी से सटे कांके के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी रांची के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी को कांके का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था, जो कि 8 जनवरी को घटकर 3 डिग्री सेल्सियस हो गया।

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    गुरुवार को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं-कहीं घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    खबरें और भी

    राजधानी में शाम ढलते ही कनकनी का असर बढ़ रहा है। ठंडी हवा बहने से सड़कों पर लोगों की कम आवाजाही देखी जा रही है। बढ़ रही ठंड के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

    ऐसा रहा मौसम

    • पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई।
    • कुछ जगहों पर हल्के व मध्यम दर्जे के कोहरे का असर भी देखा गया।
    • सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया।
    • राजधानी रांची का अधिकतम 22.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    लोहरदगा : बादलों की लुकाछिपी जारी

    लोहरदगा जिले में बुधवार से मौसम एक बार फिर से बदल गया। सूरज बादलों में लुकाछुपी करता रहा। जिससे लोगों को दिन के समय भी ठंड का अहसास हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पहाड़ी क्षेत्रों में बसे गांव में रहने वाले लोगों की दिनचर्या काफी हद तक प्रभावित हो रही है। मजदूर वर्ग और बीमार लोगों के लिए भी ठंड काफी अधिक परेशान करने वाली है। लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव को लेकर चिंता सता रही है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: राजधानी समेत 12 शहरों का लुढ़का तापमान, पछुआ से बढ़ेगी कनकनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

    UP Weather: दो दिन बाद यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट, यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम