Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Rain Alert: बिहार में आज होगी झमाझम बारिश, 3 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट; तेज हवाएं भी चलेंगी

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 07:17 AM (IST)

    बिहार में आज झमाझम बारिश (Bihar Rain Alert) के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के ...और पढ़ें

    बिहार के कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार। (फोटो- ANI)
    बिहार के कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. राजधानी पटना में आज गरज-तड़क के साथ वर्षा
    2. तीन जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी
    3. 6 जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 2nd August राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इसके प्रभाव से पटना समेत अन्य जिलों में गरज-तड़क के साथ कहीं पर छिटपुट तो कहीं पर अति भारी वर्षा की चेतावनी है। मंगलवार को पटना व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन व तेज हवा चलने के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    नालंदा, नवादा एवं लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया एवं किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मानसून का लेटेस्ट अपडेट

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ रेखा उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तर बिहार से होते हुए मिजोरम तक व दूसरी ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व अरब सागर से दक्षिणी गुजरात तट से उत्तर पश्चिम बिहार से होकर गुजर रही है। इन सभी के संयुक्त प्रभाव से अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षा की अलग-अलग स्थितियां बनी रहेगी।

    बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक वर्षा 92.2 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 84.2 मिमी वर्षा हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

    खबरें और भी

    सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय छिटपुट वर्षा के साथ बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। डेहरी, बांका, मुंगर, छपरा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, फारबिसगंज व वाल्मिकी नगर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

    बीते 24 घंटों में पूर्णिया के श्रीनगर में 84.2 मिमी, मधेपुरा के अलालनगर में 71.4 मिमी, वैशाली में 60.2 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 59.4 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 54.2 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 53.4 मिमी, मधेपुरा के चौसा में 46.8 मिमी, दरभंगा के घनश्यामपुर में 46.6 मिमी, कटिहार में 46.0 मिमी, बेगूसराय में 42.4 मिमी, बांका के बौसी में 38.6 मिमी व सुपौल के बीरपुर में 38.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    राजधानी में सामान्य से 77 फीसद कम हुई वर्षा

    राजधानी समेत प्रदेश में इस बार मानसून के देर से आने के कारण बीते वर्ष की तुलना में इस बार कई जिलों में वर्षा सामान्य से अधिक तो कहीं सामान्य से कम दर्ज की गई। बीते वर्ष जून माह राजधानी में जहां 171.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं, इस बार राजधानी में 32.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य से 77 फीसद कम रही है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 139.3 मिमी कम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में वर्षा का मानक 139.1 मिमी है।

    ये भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू, IMD ने पहाड़ों के लिए जारी किया अलर्ट; नदियों का जलस्तर बढ़ा

    ये भी पढ़ें- Weather Update: येलो अलर्ट के बीच फिर पड़ा 'सूखा', नहीं हुई वर्षा; शुक्रवार को फिर बरसेंगे बादल