Bihar Weather Update: बिहार के 10 जिलों में भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट से उमस से राहत
बिहार में मानसून सक्रिय है, जिससे लगातार बारिश हो रही है और तापमान गिरने से उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राजधानी सहित कई जिलों ...और पढ़ें
-1785808614164_m.webp)
बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
बिहार में मानसून सक्रिय, तापमान गिरने से उमस से राहत।
10 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी।
अगले 48 घंटों में 2-4 डिग्री तापमान गिरेगा।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून का प्रभाव बने होने से वर्षा की स्थिति बनी हुई है। वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ रिमझिम वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।
राज्य के 10 जिलों के अररिया, भोजपुर, बक्सर, कटिहार, किशनगंज, सारण, सिवान में भारी वर्षा एवं समस्तीपुर, वैशाली एवं पश्चिम चंपारण जिले में अति भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट
48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। 98.0 मिमी सारण के अमनौर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव की कृपा बनी रही।
राजधानी समेत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल आदि जगहों पर भारी वर्षा से कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी रही। सुबह में झमाझम वर्षा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। 25 जिलों में आंधी-पानी की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर हवा की 30-40 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। सोमवार को पटना सहित 11 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस
पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सुपौल में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना होते हुए मणिपुर की ओर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों के दौरान अलग-अलग जिलों में भारी और अति भारी वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।
खबरें और भी
प्रमुख स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
पूर्णिया के गौरा में 92 मिमी, कस्बा में 72 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 60 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 59 मिमी, सिवान के भगवानपुर हाट में 53 मिमी ,कटिहार के आजमनगर में 52 मिमी, भभुआ में 51 मिमी, सीतामढ़ी के डुमरा में 49 मिमी, मधेपुरा में 47 मिमी, सारण के मकेर में 47 मिमी दर्ज की गई।
सुपौल के बीरपुर में 45 मिमी, भभुआ के चैनपुर में 40 मिमी, बांका के अमरपुर में 40 मिमी, सहरसा के सौर बाजार में 39 मिमी, सीतामढ़ी के बेलसंड 39 मिमी, औरंगाबाद के बारूण में 36 मिमी, पुनपुन में 30 मिमी दर्ज की गई।
पूर्णिया के ढेंगराघाट में 29.4 मिमी, सिवान के रघुनाथपुर में 29 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 28 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 27 मिमी एवं सीतामढ़ी के परिहार में 26 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 30.0 | 28.0 |
| गया | 34.4 | 26.8 |
| भागलपुर | 34.1 | 26.8 |
| मुजफ्फरपुर | 30.0 | 26.0 |