Bihar Weather Update: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
मानसून के प्रभाव से बिहार में वर्षा की गतिविधियां जारी हैं, अगले 24 घंटों में 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। ...और पढ़ें

बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
8 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी।
अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा।
पटना में 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अलग-अलग भागों में मानसून के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बनी हुई है। राजधानी सहित अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने एवं छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है। जबकि, राज्य के आठ जिलों के अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, किशनगंज एवं पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
14 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
ज्यादातर भागों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।
पटना में 2.6 मिमी बारिश
राजधानी में 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, अररिया में सर्वाधिक वर्षा 160.0 मिमी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए पूर्व की ओर नागालैंड की ओर जा रही है। वहीं, उत्तर पश्चिम बिहार के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने होने के कारण उत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ वर्षा की गतिविधि बने रहने की संभावना है।
खबरें और भी
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 35.0 | 26.8 |
| गया | 34.4 | 26.6 |
| भागलपुर | 33.5 | 26.1 |
| मुजफ्फरपुर | 31.2 | 26.1 |