Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ में भारी बारिश की चेतावनी, पटना समेत 17 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:34 AM (IST)

    बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से बिहार में मानसून सक्रिय हुआ है। औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पटना सहित 17 ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित।

    2. औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ में भारी बारिश की चेतावनी।

    3. पटना सहित 17 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रसार के बाद मजबूत स्थिति से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र विकसित होने के साथ मौसम का तेवर धीरे-धीरे बदलने लगा है। 

    सोमवार को प्रदेश के तीन जिले के औरंगाबाद, रोहतास एवं भभुआ में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। जबकि, पटना सहित 17 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात एवं कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। 

    सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश

    राजधानी सहित प्रदेश के अरवल, औरंगाबाद, बांका, भभुआ, गयाजी, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, नालंदा, नवादा, भागलपुर, मुंगेर,भोजपुर, बक्सर, रोहतास और शेखपुरा में मेघ गर्जन एवं वज्रपात की संभावना है। 

    प्रदेश में अलग-अलग भागों में दो से तीन दिनों के दौरान मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 55 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है। 

    ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट 

    रविवार की शाम पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ हल्की वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

    खबरें और भी

    पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट के साथ 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास सबसे गर्म रहा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के बगहा में सर्वाधिक वर्षा 20.0 मिमी दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

    पूर्णिया में 15.4 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगरब्रिज में 12.0 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 9.4 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 8.0 मिमी, सारण के दरियापुर में 7.0 मिमी, वैशाली के लालगंज में 6.4 मिमी दर्जी की गई।

    किशनगंज के गलगलिया में 6.2 मिमी, सुपौल के निर्मली में 5.3 मिमी, कटिहार के प्राणपुर में 4.8 मिमी, सुपौल के मरौना में 4.8 मिमी, नवादा के रजौली में 4.8 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 4.6 मिमी दर्ज की गई।

    मधुबनी के सौलीघाट में 4.6 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 4.2 मिमी, जमुई के चकाई में 4.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 3.2 मिमी, दरभंगा के अलीनगर में 3.0 मिमी एवं सीतामढ़ी के सुरसंड में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    पटना 35.8°C 30.1°C
    गया 35.2°C 28.6°C
    भागलपुर 34.5°C 27.6°C
    मुजफ्फरपुर 34.8°C 30.6°C