Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में उमस के बीच तापमान बढ़ने के आसार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:43 AM (IST)

    बिहार में मानसून के प्रभाव से कई जिलों में वर्षा जारी है, जबकि औरंगाबाद, भभुआ, गया और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट है। ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. औरंगाबाद, भभुआ, गया, रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी।

    2. पटना सहित 18 जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज।

    3. अगले 24 घंटे में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून के प्रभाव से कई जिलों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शुक्रवार को चार जिलों के औरंगाबाद, भभुआ, गया एवं रोहतास में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। 

    गुरुवार को खगड़िया, समस्तीपुर के कुछ भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

    18 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी 

    पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के बेनीपट्टी में 135.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। 

    पटना सहित 18 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण उत्तर बिहार में वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे। 24 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 33.5 26.3
    गया 30.6 25.2
    भागलपुर 32.5 25.0
    मुजफ्फरपुर 31.4 25.8

    खबरें और भी