विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:18 PM (IST)

मानसून की कमजोर गतिविधियों के बावजूद, बिहार के कई जिलों में 23 और 24 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. 23-24 सितंबर को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश।

  2. 24 सितंबर को 5 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट।

  3. तेज हवाओं, बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी जारी।

डिजिटल डेस्क, पटना। विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर रही हैं। पूर्वी बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी इलाकों में इक्का-दुक्का जगहों पर ही पानी बरसा।

सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में

राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 38.1°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 24.0°C रहा। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 33.4°C से 38.1°C के बीच बना हुआ है। इस दौरान भोजपुर जिले में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा अवदाब

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा अवदाब बना हुआ है, जिसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण और पछुआ पवनों में गर्त सक्रिय है।

5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

23 सितंबर को मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 24 सितंबर  पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान और पश्चिमी चंपारण में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अररिया, किशनगंज, सारण और सुपौल में भी भारी वर्षा हो सकती है। अगले 2 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की गिरावट देखने को मिलेगी।

बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य भर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी है। आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने व पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का विकराल रूप: 15 जिलों में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित, नदियां उफान पर