Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार के 22 जिलों में 40 KM/h की रफ्तार से चलेगी हवा, 29 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:38 AM (IST)

    बिहार के 22 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। 29 जुलाई को भभुआ, बक्सर समेत कई जिलो ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में बादलों के साथ उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान 22 जिलों में मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा। 

    तीन दिनों के दौरान अनेक स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सुपौल के बसुआ में 60.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

    पटना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस 

    सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस एवं 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, वाराणसी, जमशेदपुर, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे डिप्रेशन केंद्र से होकर गुजर रही है। इनके प्रभाव से 29 जुलाई को भभुआ, बक्सर, गया, जमुई, रोहतास एवं पश्चिमी चंपारण जिले में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

    खबरें और भी

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

    सीतामढ़ी के सोनबरसा में 53.0 मिमी, सहरसा के सतार कटाय में 46.8 मिमी, अररिया में 37.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 37.2 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 33.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट 32.0 मिमी दर्ज की गई।

    सहरसा के सौर बाजार में 26.2 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 21.4 मिमी, सिवान के दरौली में 20.2 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 20.0 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 18.0 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 17.2 मिमी दर्ज की गई।

    सहरसा के नौहट्टा में 14.6 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 14.2 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 11.8 मिमी, सिवान के हसनपुरा में 11.8 मिमी एवं समस्तीपुर के विभूतिपुर में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 36.4 28.7
    गया 34.4 27.4
    भागलपुर 34.4 27.3
    मुजफ्फरपुर 33.4 27.6