Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:44 AM (IST)

    बिहार में मानसून सक्रिय है, जिससे पटना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है, साथ ही 3- ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम ( एआई जेननेटेड तस्वीर )

    बिहार का मौसम ( एआई जेननेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. नौ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी।

    2. अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में वर्षा की संभावना।

    3. तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बने होने के साथ पटना सहित जिलों में वर्षा की गतिविधियां बने होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। 

    राज्य के नौ जिलों के बक्सर, गया, रोहतास, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, कटिहार एवं सिवान में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी एवं अति भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। 

    व्रजपात को लेकर चेतावनी जारी 

    दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में व्रजपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। 

    बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के बेनीपट्टी में सर्वाधिक वर्षा 135.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कटिहार, सुपौल और औरंगाबाद को छोड़ कर पटना सहित शेष् जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

    खबरें और भी

    पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस

    पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस एवं 35.9 डिग्री सेल्सियस कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सावन की रिमझिम फुहारों से मौसम सामान्य बना रहा। वर्षा और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ श्री गंगानगर, रोहतक, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, गया, बांका और बांकुरा से पूर्व की ओर मिजोरम तक जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में है। इसके प्रभाव से बादलों के बरसने का सिलसिला तीन से चार दिनों तक अलग-अलग भागाें में बना रहेगा। 

    प्रदेश में अभी भी सामान्य से 38 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। तीन से चार दिनों के बाद वर्षा में कमी आने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना है। इसके कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा।

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

    पूर्णिया के बनमखी में 119.0 मिमी, मधुबनी के सौलीघाट में 118.8 मिमी, गया के शेरघाटी में 114.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के मधुबन में 110.0 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 106.0 मिमी, खगड़िया में 101.8 मिमी, कटिहार के फलका में 90.2 मिमी दर्ज की गई।

    मधुबनी के मधेपुर में 88.2 मिमी, समस्तीपुर के वारसीनगर में 87.4 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 86.2 मिमी, मुंगेर में 79.6 मिमी, पूर्णिया के रुपौली में 74.8 मिमी, वैशाली के गोरौल में 72.2 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 65.2 मिमी दर्ज की गई।

    समस्तीपुर में 64.2 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 62.8 मिमी, गया के गुरुआ में 62.1 मिमी, मुंगेर के जमालपुर में 61.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 58.6 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 57.0 मिमी, दरभंगा के बेनीपुर में 56.6 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 53.4 मिमी, नालंदा के गिरियक में 52.6 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 52.4 मिमी एवं शेखपुरा के बरबिगहा में 52.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 30.5 28.0
    गया 33.4 25.8
    भागलपुर 32.0 25.8
    मुजफ्फरपुर 28.8 27.1