Weather Update: बिहार के लिए अगले 4 दिन भारी, आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदलने से आंधी-पानी और वज्रपात हुआ, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक ...और पढ़ें
-1777946366119_m.webp)
बिहार में मौसम विभाग का नया अपडेट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में अचानक मौसम का मिजाज बदलने के साथ कई जगहों पर आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रही। शाम चार बजे पटना के ज्यादातर इलाकों में सूर्य पर बादलों का बसेरा होने के साथ शाम में रात जैसा नजारा देखने को मिला।
पटना के साथ वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत अन्य भागों में मौसम का मिजाज बदला रहा। सड़क पर चलने वाले राहगीर को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। काल वैशाखी के सक्रिय होने के कारण आंधी-पानी से जनजीवन भी प्रभावित रहा।
शहर के कई इलाकों में झमाझम वर्षा से जल जमाव की स्थिति बनी रही। गोपालगंज और सिवान के लिए ओला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवाओं का असर प्रदेश में हो रहा है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
सोमवार को ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ से लेकर मणिपुर तक बने होने के साथ चक्रवाती परिसंचरण के बनने से आंधी-पानी और बादल बनने से झमाझम वर्षा से लोगों को राहत मिली है।
अगले चार दिनों तक बारिश
मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान राज्य में बादलों की सक्रियता बने रहने के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की स्थिति बने रहने के आसार है।
मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी का पूर्वानुमान है।
इस सीजन में पटना में लगभग एक घंटे के दौरान सर्वाधिक वर्षा 39.0 मिमी वर्षा होने के साथ 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।
गया में सबसे ज्यादा बारिश
सोमवार को सर्वाधिक वर्षा गयाजी में 47.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शाम पांच बजे तक वाल्मीकि नगर में 26.2 मिमी, छपरा में 6.4 मिमी, डेहरी में 1.8 मिमी, मोतिहारी में 22.3 मिमी, बक्सर में 14.5 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 19.5 मिमी एवं अरवल में पांच मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बीते 24 घंटों के दौरान मधुबनी में हवा की गति 37 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर के कांटी में 33.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना सहित सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस एवं 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रोहतास में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम में अचानक बदलाव आने के साथ खेती किसानी को भी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी और खड़ी फसलों के साथ आम और लीची पर इसका असर पड़ा है।