Bihar Weather Update: बिहार के 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण अगले 24 घंटे में दक्षिण बिहार के 19 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अररिया, दरभंगा सहित ...और पढ़ें

बिहार में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो
HighLights
दक्षिण बिहार के 19 जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी।
अररिया, दरभंगा सहित 9 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी।
अगले 24 घंटे में 30-40 किमी प्रति घंटा हवा चलने के आसार।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बने होने के कारण मेघ गर्जन के साथ वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के साथ दक्षिण बिहार के 19 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
रविवार को अररिया, भभुआ, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, रोहतास, सीतामढ़ी, सुपौल एवं पश्चिम चंपारण जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति म प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने के आसार हैं।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?
शुक्रवार को बादलों की सक्रियता बने होने के कारण पटना सहित 13 जिलों में झमाझम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी के लोगों को वर्षा होने से उमस से राहत मिली। शुक्रवार को पटना के एयरपोर्ट इलाके में 23 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।
58.8 मिमी गया के मोहनपुर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई। शुक्रवार को पटना सहित 17 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.0 डिग्री सेल्सियस कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
खबरें और भी
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और इसके आसपास इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है। मानसून ट्रफ गंगानगर, दिल्ली, हमीरपुर, रांची से होकर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके सभी के मिश्रित प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा और वज्रपात सक्रिय रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 34.2 | 28.0 |
| गया | 33.4 | 25.4 |
| भागलपुर | 31.7 | 27.0 |
| मुजफ्फरपुर | 33.8 | 28.1 |