Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: पटना समेत साउथ बिहार के जिलों में गर्मी का प्रकोप, उत्तरी भागों में बारिश के आसार

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:37 AM (IST)

    बिहार का मौसम (Bihar Weather) बदल रहा है। पटना सहित दक्षिणी हिस्से गर्म और शुष्क रहेंगे, तापमान 40°C से ऊपर रहेगा। वहीं, उत्तरी बिहार में पुरवा हवाओं ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    बिहार का मौसम। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम गर्म होने के साथ शुष्क बना हुआ है। जबकि, उत्तरी भागों में पुरवा के कारण बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, उत्तर बिहार से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से उत्तरी भागों का मौसम दक्षिणी भागों की तुलना में सामान्य बना हुआ है।

    23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहने के कारण 23 से 25 अप्रैल के बीच राजधानी सहित सभी जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

    अगले दो दिनों के दौरान पटना सहित सिवान, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, वैशाली, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका और मुंगेर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बने रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म और शुष्क बना रहेगा।

    खबरें और भी

    ज्यादातर भागों में हवा की गति 40-45 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। अररिया, किशनगंज के कुछ भागों में हल्की वर्षा की संभावना है।

    रविवार उत्तरी भागों में हुई बारिश 

    बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के सुपौल, कटिहार, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सुपौल के राघोपुर में सर्वाधिक वर्षा 25.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    शनिवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस एवं 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

    कटिहार के बरसोई में 24.6 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 22.2 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 19.4 मिमी, कटिहार के आजमनगर में 18.8 मिमी, कटिहार के हसनगंज में 13.2 मिमी, कटिहार में 12.6 मिमी, पूर्णिया का कस्बा में 12.4 मिमी, कटिहार के मानसी 11.6 मिमी, कटिहार के कदवा 11.2 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 10.4 मिमी, अररिया के 10.2 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 9.6 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 7.4 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 7.0 मिमी, पूर्णिया में 6.7 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 5.4 मिमी, अररिया के सिकटी में 5.2 मिमी, मधुबनी के हरलखी में 5.0 मिमी, फारबिसगंज में 5.0 मिमी एवं अररिया के नरपतगंज में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 39.3 25.6
    गयाजी 42.8 23.8
    भागलपुर 35.6 24.0
    मुजफ्फरपुर 33.8 24.3