Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: कोहरे की दस्तक, ठंड का इंतजार, जानें बिहार में कब तक जारी रहेगी मौसम की आंख मिचौली

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 07:46 AM (IST)

    बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा। दिन के समय गर्मी महसूस होग ...और पढ़ें

    बिहारवासियों को ठंड की दस्तक के लिए करना पड़ेगा इंतजार
    बिहारवासियों को ठंड की दस्तक के लिए करना पड़ेगा इंतजार

    HighLights

    1. छठ पर्व के बीत जाने के बाद भी ठंड की दस्तक का इंतजार
    2. अगले कुछ दिनों तक मौसम में नहीं होगा कोई बदलाव

    जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली के बाद 4 दिवसीय छठ महापर्व का भी समापन हो गया है, बावजूद इसके राज्य में ठंड के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालात ये हैं कि दिन के समय लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

    राजधानी पटना में मौसम लगातार बदल रहा है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

    स्थिति ये है कि दिन में गर्मी महसूस हो रही है, श्रमसाध्य कार्यों पर पसीना चल रहा है, लेकिन रात जैसे गहराती है, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह होते-होते सिहरन महसूस होती है। हाल के दिनों की कई सुबह धुंध भरी रहीं। खेत-खलिहानों में कुहासा नजर आया, लेकिन दिन में सूरज की तपिश का अनुभव हुआ।

    5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं

    राज्य में आगामी पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव का संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार व शुक्रवार को सुबह में कोहरा या धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहे। वहीं मौसम शुष्क बना रहा।

    9 से 12 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

    • 9 से 11 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा, इसके बाद आसमान साफ रहेगा।
    • 12 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा।
    • मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि बांग्लादेश के सेंट्रल पार्ट के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब बांग्लादेश के दक्षिणी भाग में व समुद्रतल से ऊपर 1.5 किलोमीटर में प्रभावी है।

    बदलते मौसम से बढ़ा बीमारियों का खतरा

    पिछले कुछ दिनों से जारी मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। दिन के समय गर्मी और रात को ठंड होने की वजह से लोग सर्दी-जुकाम और बुखार का शिकार हो रहे हैं। मौसम के बदलाव को देखते हुए डॉक्टर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें, हल्के गर्म पानी का सेवन करें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Bihar Teacher: हजारों शिक्षक होंगे इधर से उधर, विभाग को मिले 16000 से ज्यादा आवेदन; जनवरी में पोस्टिंग

    बिहटा में तेंदुए के वायरल वीडियो को वन विभाग ने बताया 'फर्जी', फिर भी 'अलर्ट' रहें स्थानीय लोग