बिहटा में 50 लाख के नौकरी विवाद में साले ने बहनोई को मारी गोली, इलाके में तनाव
बिहटा के महमदपुर गांव में नौकरी के नाम पर 50 लाख के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में साले ने अपने बहनोई को गोली मार दी। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नौकरी के नाम पर 50 लाख के लेनदेन का विवाद।
साले ने बहनोई अखिलेश शर्मा को गोली मारी।
आरोपी मदन शर्मा फरार, पुलिस कर रही छापेमारी।
संवाद सूत्र, बिहटा। बिहटा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में पूर्व के बकाया रुपये की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में सहोदसर साला अपने बहनोई की गोली मार देने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद न केवल स्वजनों में कोहराम मच गया, बल्कि स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और गुस्सा कायम हो गया।
छोटी-छोटी आर्थिक समस्याओं के कारण रिश्तों में खटास और हिंसा की स्थिति पैदा हो गया है।गोली की घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।जख्मी की पहचान महमदपुर निवासी अखिलेश शर्मा(55) वर्ष के रूप में की जा रही है।वही आरोपी सह जख्मी का साला बिहटा थाना क्षेत्र के हिरामनपुर निवासी मदन शर्मा के रूप में की जा रही है।
नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख रुपये का लेनदेन
बताया जाता है कि अखिलेश शर्मा और उनके साला के बीच नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था।लेकिन सरकारी नौकरी नही लगने और रुपये की वापसी को लेकर दो रिश्ते में विवाद चल रहा था।सोमवार को दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गयी और दोनों के बीच झड़प हो गया।
घटना की सूचना पर जब तक पुलिस घटना स्थल पर पंहुच पाती पुलिस के पंहुचने से 100 मीटर पहले साला ही साला आग बबूला हो गया और बहनोई को सर में गोली मारकर फरार हो गया।घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने पहुंच कर जख्मी को उठाकर बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
खबरें और भी
इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया
जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया। घटना के बाद लोगो में आक्रोश व्याप्त है पुलिस तनाव को लेकर कैम्प कर रही है।इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बतलाया कि जख्मी गोली से घायल है या अन्य धारदार हथियार से जांच रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा।पुलिस घटना की छानबीन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दिया है।