यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajya Sabha Election : भाजपा ने बिहार में दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, Floor Test से पहले जारी की सूची
Rajya Sabha Election Bihar Politics बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा की ओ ...और पढ़ें

HighLights
- दरभंगा की रहने वाली हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता
- नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं भीम सिंह
पीटीआई, पटना। Bihar Politics : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी की गई सूची में बिहार से दो लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि बिहार में सोमवार को होने जा रहे नीतीश कुमार की सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले यह सूची जारी की है। इस सूची में बिहार के अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।
कौन हैं बिहार में भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में दो लोगों को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। इसमें पहला नाम है डॉ. धर्मशीला गुप्ता का और दूसरा नाम है डॉ. भीम सिंह का। डॉ. धर्मशीला गुप्ता दरभंगा की निवासी हैं।
वह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, डॉ. भीम सिंह पटना के रहने वाले हैं। हालांकि, उनका पैतृक गांव औरंगाबाद जिले में है। वह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

डॉ. धर्मशीला गुप्ता।
सुशील मोदी जारी किया बयान
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में डॉ. भीम सिंह और डॉ. धर्मशीला गुप्ता को बिहार से राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है।
खबरें और भी
सुशील मोदी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि देश में बहुत कम कार्यकर्ता होंगे, जिनको पार्टी ने 33 वर्ष तक लगातार देश के चारों सदनों में भेजने का काम किया हो। मैं पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा और पहले के समान कार्य करता रहूंगा।
राज्यसभा के चुनाव को लेकर गहमागहमी
बता दें कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राज्यसभा के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। इस वर्ष कई राज्यों में राज्यसभा के कई पद रिक्त हुए हैं। इनमें बिहार की सीटें भी शामिल हैं। इसी क्रम में भाजपा ने रविवार शाम उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
BJP releases list of candidates for Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/8v1IMQDjRv
— Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2024
यह भी पढ़ें