Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Election 2025: भाजपा के चुनावी गीत में मोदी-नीतीश की जोड़ी पर स्पेशल फोकस, चिराग की भी दिखी झलक

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 05:21 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने अपना पहला अभियान गीत जारी किया है। गाने में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को प्रमुखता से दिखाया गया है। चिरा ...और पढ़ें

    बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार। फोटो- PTI
    बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार। फोटो- PTI

    HighLights

    1. भाजपा के चुनाव अभियान गीत में मोदी-नीतीश को वरीयता
    2. भाजपा के चुनावी गीत में चिराग पासवान की भी दिखी झलक
    3. चमके बिहार, गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के लिए पहला अभियान गीत जारी कर दिया है। इसके वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार दिखाया गया है। एकाध हिस्से में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अलावा एनडीए के दूसरे नेताओं की भी झलक है।

    पृष्ठभूमि में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल की झलकियां हैं। बाकी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां हैं। तीन मिनट 43 सेकंड के अभियान गीत का वीडियो बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। इसमें भागलपुर की हाल की उस सभा की भी तस्वीर है, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मंच साझा किया था।

    क्या है गीत का शीर्षक?

    गीत का शीर्षक है- चमके बिहार, गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार। गीत का भाव यह है कि एनडीए की डबल इंजन सरकार से पहले बिहार बदहाल था। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत बहुत खराब थी। डबल इंजन की सरकार आई तो विकास को बढ़ावा मिला। आज राज्य का हर नागरिक खुशहाल है।

    'समृद्ध बिहार को लालची लोगों ने उजाड़ दिया...'

    बिहार के लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि उठिए कि सुबह हो गई है। डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां शोर मचा रही हैं। उपलब्धियों की चर्चा गांवों से शहर तक, चारों ओर हो रही है। कहा गया है कि समृद्ध बिहार को लालची लोगों ने उजाड़ दिया था, जिसे एनडीए की सरकार ने फिर से संवार दिया है।

    खबरें और भी

    गीत में मिथिला के मखाने की भी झलक

    साइकिल से स्कूल जाती छात्राओं के वीडियो को इसमें प्राथमिकता दी गई है। उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं भी इसमें दिखाई गई हैं। चमचमाती सड़कें और नदियों पर बने बड़े पुलाें को भी दिखाया गया है। मिथिला के मखाना की भी झलक है।

    वीडियो में दिख रहे जायसवाल, सम्राट और विजय सिन्हा

    • एयरपोर्ट, मेट्रो और आइआइटी की स्थापना को डबल इंजन की सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में चित्रित किया गया है।
    • बीजेपी के चुनावी गीत में जीविका के माध्यम से महिलाओं में आई समृद्धि की चर्चा है।
    • बिहार भाजपा के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को कई बार दिखाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को झटका, अब इस कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; जन सुराज से दिया इस्तीफा

    ये भी पढ़ें- Bihar: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का JDU में विरोध, MLC ने लालू से कर दी CM नीतीश की तुलना