Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू यादव बना रहे थे दबाव, बिहार में NDA सरकार बनने के बाद भाजपा ने RJD को घेरा

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 11:34 AM (IST)

    Bihar Politics भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में नई सरकार बनने को लेकर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा के पीछ ...और पढ़ें

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    HighLights

    1. फिर बिहार दोबारा जंगल राज में पहुंच जाता- गिरिराज सिंह
    2. अब भाजपा बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देगी- गिरिराज सिंह

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह नई सरकार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं। इस्तीफा के पीछे उनकी चाहे जो मजबूरी हो, लेकिन बिहार पसोपेश में था।

    उन्होंने कहा कि लालू यादव बराबर नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे थे कि तेजस्वी की ताजपोशी मुख्यमंत्री के पद पर कर दी जाए। ऐसा हो जाता तो फिर बिहार दोबारा जंगल राज में पहुंच जाता, लेकिन इससे मुक्ति मिल गई। अब भाजपा बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देगी।

    बड़े भाई नीतीश को काली कोठरी से बाहर आने के लिए बधाई : कुशवाहा

    राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अपने एक्स मीडिया पर पोस्ट किया कि बड़े भाई नीतीश जी जिस काली कोठरी में चले गए थे।

    वहां रोज ब रोज उनकी आयु घट रही थी। बाहर आने के लिए साधुवाद। जान भी बची, बिहार भी बचा। उन्होंने कहा कि नई सरकार बिहार के हित में बेहतर कार्य करेगी।

    खेल खत्म, मोदी के साथ होगा विकास : मांझी

    बिहार में खेला होने की भविष्यवाणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब खेल खत्म होने का एलान किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विकास करने की बात लिखी है। मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- खेल खत्म। नए मंत्रिपरिषद को बधाई। हम जो कहते हैं, वही करते हैं। 'विकास विद मोदी'।

    यह भी पढ़ें-

    'कभी चारा खा गए तो कभी किया जमीन घोटाला', ED के सामने लालू की पेशी पर सम्राट चौधरी के तीखे बोल; कहा- 'भ्रष्‍टाचारी हैं ये'

    Tejashwi Yadav:'नीतीश कुमार पचा नहीं पा रहे थे कि...', तेजस्वी ने बताई अंदर की बात, खोल डाले सारे गुप्त राज

    खबरें और भी