Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'नीतीश कुमार तो पचा ही नहीं पा रहे थे ...', तेजस्वी ने खोली अंदर की बात, बता डाले सारे गुप्त राज

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 02:36 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद अब आरजेडी करारा जवाब दे रही है। खासकर लालू परिवार अब नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हो गया है। ...और पढ़ें

    Bihar News: तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ( जागरण)
    Bihar News: तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ( जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ते ही आरजेडी उनपर हमलावर हो गई है।
    2. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बारे में कई गुप्त राज बताए हैं।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News: बिहार में नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में फिलहाल 6 नेताओं को मंत्री और 2 को डिप्टी सीएम बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लगे हाथ नीतीश कुमार को बधाई दे दी है। वहीं, बिहार की सियासत में उलटफेर के बाद अब जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। लालू परिवार पूरी तरह से हमलावर हो गया है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है।

    नीतीश कुमार से हमलोगों का काम पच नहीं रहा था: तेजस्वी यादव

    Bihar News: तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बता दिया कि आखिर मुख्यमंत्री ने उनका साथ क्यों छोड़ा। उन्होंने बता दिया कि मुख्यमंत्री आखिर किस बात से डर रहे थे। तेजस्वी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डर लगने लगा था कि एक नौजवान ने कैसे 17 महीने में उतना काम कर दिया, जितना उन्होंने 17 साल में नहीं किया।

    तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जो हमें मंत्रालय दिया था, चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो हमलोग दमदार काम कर रहे थे। लोगों के बीच चर्चा होने लगी। इसी बात को नीतीश कुमार पचा नहीं पा रहे थे कि वे मुख्यमंत्री होकर 17 साल में भाजपा के साथ रहकर डबल इंजन में नहीं कर पाए और ये नौजवान 17 महीने में इतना काम कैसे कर रहा है।

    हां नीतीश कुमार सच बोल रहे, क्रेडिट क्यों न लें?: तेजस्वी यादव

    वहीं नीतीश कुमार के क्रेडिट लेने वाले आरोप पर तेजस्वी ने करारा जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हां, मुख्यमंत्री जी सच बोल रहे हैं। क्यों न लें भाई क्रेडिट। हमारे 79 विधायक हैं। हमें जो मंत्रालय मिला था, उसी में सबसे अधिक काम हुआ। आप देखिए शिक्षा विभाग में कितने लाख लोगों को हमने नौकरी दी। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने का काम किया। खेल मंत्रालय बनावाया। मेडल लाओ नौकरी पाओ वाली बात किसने लाई।

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार को हमलोगों ने विजन दिया

    तेजस्वी यादव  ने कहा कि हमलोग रात-रात में छापा मारने का काम कर रहे थे। इन लोगों ने तो पिछले दो कैबिनेट से लोगों का काम रोक रखा था। हमलोग नीतीश कुमार से काम करवा रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों ने विजन दिया। नीतीश कुमार तो थक गए थे।

    तेजस्वी ने कहा कि आज भले ये लोग वोट ले लें। लेकिन खेला अभी बाकी है और हमलोग जो विजन को लेकर आए थे, उसे लेकर आगे बढ़ेंगे। तेजस्वी ने कहा कि 2024 में जवाब जनता दे देगी। इनकी पार्टी खत्म हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Political Crisis: नीतीश के बिना भी बन सकती है तेजस्वी की सरकार, इस समीकरण से सत्ता पर कर सकते हैं कब्जा

    Chirag Paswan: नीतीश कुमार के आने से चिराग पासवान नाराज? एनडीए से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान