Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नई सरकार में बालू-शराब माफियाओं पर कसेगा शिकंजा... इस दिग्गज नेता ने क्यों कर दिया 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र?

    By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:53 PM (IST)

    Bihar Political News In Hindi सुशील मोदी ने भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद में डूबे लोगों का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। साथ ही मोदी प ...और पढ़ें

    15 माह के राहुकाल से मिली मुक्ति : सुशील मोदी
    15 माह के राहुकाल से मिली मुक्ति : सुशील मोदी

    HighLights

    1. 15 माह के राहुकाल से मिली मुक्ति : सुशील मोदी
    2. डबल इंजन की सरकार रचेगी नया इतिहास : सुरेश शर्मा

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद में डूबे लोगों का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को धन्यवाद दिया है। साथ ही मोदी पांचवीं बार बिहार में एनडीए (NDA) सरकार को शुभकामनाए दीं।

    उन्होंने ने कहा कि नई सरकार बनने के साथ बिहार को 15 महीनों के राहुकाल से मुक्ति मिली और 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ।

    मोदी ने आशा प्रकट की भाजपा (BJP) की सकारात्मक संगत में लौट कर नीतीश कुमार 2005 की तरह सुशासन ( गुड गवर्नेंस) के नये प्रतिमान स्थापति करेंगे।

    डबल इंजन सरकार से विकास को गति देंगे, केंद्र से टकराव की प्रवृत्ति समाप्त करेंगे। बालू-शराब माफिया पर शिकंजा कसेंगे। सामान्य व्यवसायी से लेकर बड़े निवेशकों तक में सुरक्षा का विश्वास जगाने में सफल होंगे।

    बिहार में एनडीए सरकार को बधाई : तार किशोर

    पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनने से बिहार में जंगल राज पार्ट-2 का अंत हो गया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री एवं उनके साथ नई सरकार के मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई। एनडीए सरकार के गठन के बाद अब बिहार में सुशासन का राज स्थापित होगा और राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से नया सवेरा हुआ है। आने वाले दिनों में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और तरक्की के मार्ग पर तेजी से अग्रसर होगा।

    खबरें और भी

    डबल इंजन की सरकार रचेगी नया इतिहास : सुरेश शर्मा

    राज्य ब्यूरो, पटना : पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नया इतिहास रचेगी।

    शर्मा ने पांचवीं बार बिहार में एनडीए सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं एनडीए नेताओं को साधुवाद ज्ञापित किया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री का नया दायित्व दिए जाने पर बधाई दी है।

    साथ ही विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, डा. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन एवं सुमित सिंह को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar: नीतीश को खोज रही थीं निगाहें, महज 5 मिनट पहले पहुंचे राजभवन और...; यहां पढ़ें शपथ ग्रहण समारोह का दिलचस्प किस्स

    Bihar Politics: तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू यादव बना रहे थे दबाव, बिहार में NDA सरकार बनने के बाद भाजपा ने RJD को घेरा