Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में आए सांसद Ajay Nishad, इस सीट से बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी; सियासी हलचल तेज

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 02:26 PM (IST)

    MP Ajay Nishad लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बिहार में बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने पार्टी से इस्तीफा देकर का ...और पढ़ें

    BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में आए सांसद अजय निषाद, इस सीट से बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी (फोटो- जागरण)
    BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में आए सांसद अजय निषाद, इस सीट से बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. मैंने हमेशा पार्टी के मुताबिक काम किया- अजय निषाद
    2. भाजपा ने कहा कि सर्वे मेरे बारे अच्छा नहीं था- अजय निषाद

    डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बिहार में बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है।

    उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद ऐसी संभावनाएं है कि पार्टी उन्हें मुजफ्फरपुर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय निषाद ने क्या कुछ कहा 

    वहीं, सांसद अजय निषाद भाजपा से इस्तीफा दे कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा से टिकट नहीं मिलने को लेकर कहा कि मैंने हमेशा पार्टी के मुताबिक काम किया। भाजपा ने कहा कि सर्वे मेरे बारे में अच्छा नहीं था।

    कांग्रेस से टिकट मिलने को लेकर अजय निषाद ने कहा कि पार्टी नेता यह फैसला करेंगे और मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics: अजय निषाद के बाद अगला नंबर किसका? BJP के साथ 'खेला' करने की फिराक में हैं ये नेता

    Bihar Politics: चुनाव से पहले बिहार में BJP को झटका, इस सांसद ने छोड़ दी पार्टी; कहा- छल से...