विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'...SC जाति के राज्यपाल हैलीकॉप्टर में बैठ जाएंगे तो क्या Helicopter अपवित्र हो जाएगा?' BJP MP ने CM को घेरा

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Sun, 21 May 2023 05:26 PM (IST)

Bihar Politics बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज पश्चिम चंपारण के दौरे पर हैं। वे पटना से सड़क मार्ग ...और पढ़ें

'...SC जाति के राज्यपाल हैलीकॉप्टरमें बैठ जाएंगे तो क्या हैलीकॉप्टरअपवित्र हो जाएगा?' BJP MP ने CM को घेरा
'...SC जाति के राज्यपाल हैलीकॉप्टरमें बैठ जाएंगे तो क्या हैलीकॉप्टरअपवित्र हो जाएगा?' BJP MP ने CM को घेरा

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज पश्चिम चंपारण के दौरे पर हैं। वे पटना से सड़क मार्ग से ही वाल्मीकि नगर गए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार ने राज्यपाल को हैलीकॉप्टर नहीं दि‍या है।

हैलीकॉप्टर नहीं मिलने पर सड़क मार्ग से चंपारण जाने पर भाजपा ने नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्‍यम से राज्य सरकार को घेरा है।

उन्‍होंने कहा कि अनुसूचित जाति से होने की वजह से राज्य सरकार राज्यपाल से घृणा कर रही है। संजय जायसवाल ने इंटरनेट  मीडिया पर लिखा,

सुबह अचानक सूचना मिली की महामहिम राज्यपाल सड़क मार्ग से वाल्मीकि नगर जा रहे हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल से बिहार के नागरिक होने के नाते मैं क्षमा प्रार्थी हूं कि वर्तमान बिहार सरकार को अनुसूचित जाति से इतनी घृणा है कि अगर उस समाज का व्यक्ति बिहार का राज्यपाल भी हो जाए तो भी उसे हेलीकॉप्टर पर बैठने का हक नहीं है।

हालांकि, राज्यपाल सचिवालय की तरफ से हैलीकॉप्टर नहीं दिए जाने के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

आज यह दूसरी घटना है, जब नहीं दिया गया हैलीकॉप्टर: जायसवाल

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा,

यह दूसरी घटना है। इसके पहले मैंने मुजफ्फरपुर में जी- 20 के अंतर्गत हुए यूथ-20 कार्यक्रम में देखा था। आज वाल्मीकि नगर के समय भी यही देख रहा हूं।

मैं बिहार के नागरिक के नाते शर्मिंदा हूं कि बिहार सरकार इतनी ज्यादा आततायी हो गई है कि अनुसूचित जाति के राज्यपाल अगर हैलीकॉप्टर में बैठ जाएंगे तो क्या हैलीकॉप्टर अपवित्र हो जाएगा? नीतीश कुमार कभी भी महामहिम राज्यपाल को हैलीकॉप्टर नहीं दे रहे हैं।