Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं...', Lalu Yadav के ऑफर पर क्या बोले सम्राट; विजय सिन्हा ने किया इस ओर इशारा

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 07:26 PM (GMT+05:30)

    बिहार में नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। लालू यादव ने साफ कह दिया है कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। वहीं अब सम्राट चौ ...और पढ़ें

    'नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं...', Lalu Yadav के ऑफर पर क्या बोले सम्राट
    'नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं...', Lalu Yadav के ऑफर पर क्या बोले सम्राट

    HighLights

    1. लालू यादव ने कहा- नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं
    2. सम्राट चौधरी बोले- नीतीश दोबारा से लुटेरों के पास नहीं जाएंगे
    3. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव डरे हुए हैं
    4. लालू यादव के बयान से सिसायी हलचल तेज
    5. क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी?

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lalu Yadav And Nitish Kumar लालू यादव ने नीतीश कुमार के लिए फिर से अपने दरवाजे खोल दिए हैं। लालू यादव ने यहां तक कह दिया है कि उनके दरवाजे हमेशा खुले ही रहते हैं, अगर नीतीश कुमार आएंगे तो उस पर विचार किया जाएगा। लालू यादव के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी लालू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    सम्राट चौधरी ने कहा है कि उन्होंने (राजद) पूरे बिहार को लूट लिया। एक तरफ, यह राहुल गांधी हैं जो देश को लूटते हैं और दूसरी ओर, यह लालू यादव का परिवार है जिसने बिहार को लूटा है। सम्राट चौधरी ने आश्वस्त होते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब लुटेरों के पास नहीं जाएंगे।

    'लालू यादव डरे हुए हैं...'

    राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के नीतीश कुमार और राहुल गांधी के लिए दिए गए बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव बीमार हैं। वह डरे हुए हैं। जब से सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया है कि बिहार की जनता को लूटने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, पूरा परिवार उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।"

    'लालू यादव जितनी चाहे कोशिश कर लें'

    विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम ने हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का आदेश दिया है। यहां कानून का राज स्थापित किया जाएगा। वह (लालू यादव) जितनी चाहे कोशिश कर लें, लेकिन सीएम ने कहा है कि जनता का जनादेश एनडीए के साथ था, है और रहेगा।

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Yatra: अब फुल एक्शन में नजर आएंगे तेजस्वी यादव! जनता की अदालत में दिखाएंगे 17 महीने का लेखा-जोखा

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव ने तो खोल दिए दरवाजे... क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी?

    खबरें और भी