Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अयोध्या में दीपोत्सव पर शिवानंद की टिप्पणी 'राम विरोधियों' की हताशा: BJP, प्रभाकर मिश्र ने MDM पर सरकार को घेरा

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने अयोध्या में 22 लाख दीपों के साथ मनाई गई दीपावली के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बधाई दी। इस उत्सव पर रा ...और पढ़ें

    अयोध्या में दीपोत्सव पर शिवानंद की टिप्पणी 'राम विरोधियों' की हताशा: भाजपा। (फाइल फोटो)
    अयोध्या में दीपोत्सव पर शिवानंद की टिप्पणी 'राम विरोधियों' की हताशा: भाजपा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अयोध्या में राम और रोटी, दोनों हैं: भाजपा प्रवक्‍ता
    2. 'अयोध्या दीपोत्‍सव के कारण मिट्टी के लाखों दीये बने, सैकड़ों गरीब कुम्हारों को रोजगार मिला'

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने अयोध्या में 22 लाख दीपों के साथ मनाई गई दीपावली के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बधाई दी। इस उत्सव पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की दुराग्रही टिप्पणी को उन्होंने राम-विरोधियों की हताशा बताया।

    कहा कि अयोध्या के विश्वस्तरीय शहरी विकास, एयरपोर्ट जैसे रेलवे स्टेशन और ऐतिहासिक दीपोत्सव से धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजी-रोजगार के जो अपार अवसर सृजित हुए, वे राम-विरोधी पार्टी के शिवानंद को दीयों के प्रकाश में भी नहीं दिखाई पड़ते। अयोध्या में राम और रोटी, दोनों हैं।

    भाजपा प्रवक्‍ता ने मिड डे मील पर उठाए सवाल

    प्रभाकर मिश्र ने कहा कि राजद-नेता ने बुझे दीयों से तेल एकत्र करती गरीब महिलाओं को तो देखा, लेकिन मिट्टी के लाखों दीये बनाने से जिन सैकड़ों गरीब कुम्हारों को रोजगार मिला, उसे नहीं देखा।

    पुत्र-मोह में संन्यास तोड़कर राजनीति में सक्रिय हुए शिवानंद जी को न बिहार में बढ़ता अपहण उद्योग दिखता है, न महिलाओं-युवाओं का शराब की तस्करी में लिप्त होने की असली तस्वीर दिखती है।

    "बिहार में बहार और नीतीसे कुमार" देखने वाले बताएं कि सरकार की नाक के नीचे पटना जिले के 50 सरकारी स्कूलों में कई सप्ताह से गरीबों के बच्चों को मध्याहृ भोजन मिलना क्यों बंद है? शिवानंद को यह "असली विकास" भी देखना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics: 'राबड़ी नहीं तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बना देते?' नित्यानंद राय पर भड़के RJD सुप्रीमो Lalu Yadav

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics: दिल्ली में मौन सत्याग्रह करेंगे मांझी, नीतीश कुमार के खि‍लाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी