'जनादेश स्वीकार, हम आत्ममंथन करेंगे', बांकीपुर उपचुनाव में नतीजों पर बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उपचुनाव परिणामों को स्वीकारते हुए बांकीपुर और दतिया में हार पर आत्ममंथन की बात कही। ...और पढ़ें
-1785787663853_m.webp)
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। (फाइल फोटो)
HighLights
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उपचुनाव परिणाम स्वीकारे।
बांकीपुर और दतिया में हार पर होगा गहन आत्ममंथन।
विजय सिन्हा ने प्रशांत किशोर को दी बधाई।
राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार की देर शाम तीन सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर एक्स पर लिखा आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।

नवीन ने आगे लिखा बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
बांकीपुर उपचुनाव परिणाम को विनम्रतापूर्वक स्वीकार: विजय सिन्हा
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार की देर शाम बांकीपुर उपचुनाव परिणाम को लेकर इंटेरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने लिखा लोकतंत्र की जननी बिहार की पावन धरती पर जनता का जनादेश सर्वोपरि है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखने वाले हम सभी जनादेश का सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही अंतिम होता है और हम उसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।
हार और जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। हम ईवीएम और संवैधानिक संस्था पर आरोप नहीं लगाते और ना ही छाती पीटते है।
हम आत्ममंथन करेंगे, समीक्षा करेंगे और जनता के बीच पहले से अधिक समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस अवसर को नई ऊर्जा में बदलेंगे। मैं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को इस जनादेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
भाजपा एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ बिहार का विकास किया है और करता रहेगा।
यह भी पढ़ें- 'Gen Z प्रोस्टेस्ट का जीत में योगदान', बांकीपुर में ऐतिहासिक जीत के बाद बोले प्रशांत किशोर