विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'OBC का समय खत्म, अब दलित बनेगा CM'; BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान से बिहार में बढ़ी हलचल

Published: Sun, 01 Sep 2024 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2024 01:42 PM (IST)

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिहार में सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ...और पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान

HighLights

  1. बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है- भाजपा नेता
  2. अब दलितों को भी मौका मिलना चाहिए- भाजपा नेता

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने रविवार को अपनी मांग से बिहार की राजनीति को नई हवा दे दी है। पासवान ने कहा है कि ओबीसी मुख्यमंत्री का समय समाप्त हुआ। अब दलित समाज से मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

पासवान ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। सबको मौका मिला अब दलितों को भी मौका मिलना चाहिए।

पासवान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे।  वर्तमान में पासवान के पुत्र गुरु प्रकाश बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं। बिहार में विधानसभा उप चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान ने भाजपा को असहज कर दिया है।

कांग्रेस ने 12 जातियों को मुख्यमंत्री पद पर मौका दिया

पासवान का कहना है कि कांग्रेस ने 12 जातियों को मुख्यमंत्री पद पर मौका दिया। अब बिहार  में राजग को भी नेतृत्व परिवर्तन कर दलितों को मौका देना चाहिए। वर्तमान राजनीति और समय की मांग है।

राजग को नुकसान पहुंचाना हमारा कोई उद्देश्य नहीं है, लेकिन समाज के हित की बात तो लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। दलित समाज की बात नेतृत्व को अवगत कराना चाहते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आएंगे 6 को

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आगमन छह सितंबर को गयाजी के पावन धरती पर होगा। आगमन के लेकर प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक शिवेश राम की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू की अध्यक्षता में परिसदन में बैठक हुई।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गया में आगमन हो रहा है और अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में गयाजी को विशेष सौगात देंगे। इस सुनहरे पल को यादगार बनाने के लिए भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं इस शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हो।

जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान का आरंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत नारायण नड्डा से सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके लिए गया जिला भी सदस्यता के लिए 43 मंडल में सदस्यता पर बैठक की गई है।

इसी सदस्यता बड़ी अभियान 4 सितंबर 2024 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गया में सदस्यता अभियान चलाएंगे। अभियान में सदस्य बनने के लिए शामिल लोगों को सदस्यता दिलाएंगे।

दोनों महत्वपूर्ण बैठक के लिए कार्यकर्ता नेता तैयार है। बैठक में वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने अनुसूचित जाति बस्ती में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें-

पहले शाह-पारस की मीटिंग, फिर गृहमंत्री से मुलाकत के बाद अचानक बदल गए चिराग के सुर; BJP से क्या मिला संदेश?

Bihar Politics: केसी त्यागी का JDU प्रवक्ता पद से इस्तीफा, अब राजीव रंजन को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।