Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: केसी त्यागी का JDU प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 11:27 AM (GMT+05:30)

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। अब राजीव रंजन को पार्टी में बड़ी जि ...और पढ़ें

    जदयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी। फाइल फोटो
    जदयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics In Hindi जदयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। अब राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) को जदयू के नए प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। हालांकि, अपने इस्तीफे को लेकर अब तक केसी त्यागी ने कुछ नहीं कहा है।

    इस संबंध में जदयू (JDU) ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि केसी त्यागी (KC Tyagi Resign) ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

    बता दें कि केसी त्यागी सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्हें साल 2023 में जदयू का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था। केसी त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने पूर्व पीएम चौधरी चरण के साथ भी काम किया है। 

    केसी त्यागी लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा दोनों सदन के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने नीतीश कुमार, शरद यादव और आरसीपी सिंह के अध्यक्ष वाले कार्यकाल में भी पार्टी की राष्ट्रीय टीम में काम किया है। 2023 में जब ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर थे, तब उन्होंने केसी त्यागी को का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया था।

    उस दौरान, नीतीश कुमार (Nitish Kumar Party JDU) की पार्टी भाजपा से अलग थी। बिहार में राजद (RJD) के साथ मिलकर नीतीश कुमार की सरकार चल रही थी। अब केसी त्यागी के इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।   

    यह भी पढ़ें-

    अब हेमंत की बारी? BJP के साथ कर सकते हैं 'खेला', भीतरघात का भी खतरा; कोल्हान के लिए ये है प्लानिंग

    Jitan Ram Manjhi: अशोक चौधरी के बयान पर गरमाई सियासत, अब मांझी ने भी सुनाया; कहा- बोलने से पहले...

    खबरें और भी