यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बिहार में भी आएगा राम राज्य...' अयोध्या में दीपोत्सव पर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, BJP नेता ने कह दी बड़ी बात
बिहार में सनातन धर्म और अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे दीपोत्सव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ...और पढ़ें

एएनआई, पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वंशवादी भ्रष्टाचारी लोग दीपावली तब मनाएंगे, जब उन्हें फिर से देश का खजाना लूटने का मौका मिलेगा... बिहार में भी रामराज्य आएगा। ये लोग अब बाहर नहीं अंदर रहेंगे।
बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को कहा था कि जब केंद्र में आईएनडीआई महागठबंधन का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे। वह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपोत्सव मनाने का आह्वान करने के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
इधर, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी लोकसभा चुनाव और सनातन धर्म के मुद्दे को लेकर आईएनडीआईए पर हमला बोला था।
उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के दीपोत्सव को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अभी 20 साल इंतजार करना होगा 2024 में महागठबंधन का खाता भी नहीं खुल पाएगा। बिहार में भी राम राज्य आएगा।
#WATCH पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "वंशवादी भ्रष्टाचारी लोग दीपावली तब मनाएंगे जब उन्हें फिर से देश का खजाना लूटने का मौका मिलेगा... बिहार में भी रामराज्य आएगा। ये लोग अब बाहर नहीं अंदर रहेंगे।" https://t.co/SoFFTLEEwN pic.twitter.com/IqSJUbSHDI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2024
राजद सांसद ने मंदिर को बताया आस्था का विषय
इधर, राजद सांसद मनोज झा ने भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के मामले पर टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर और आस्था को लेकर राजद का पक्ष एकदम साफ है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि आस्था का भोंडा प्रदर्शन भगवान को भी परेशान करेगा। राजद सर्वधर्म समभाव और सबके बीच समन्वय पर चलती है। मेरी आस्था मेरी निजी चीज है। यहां पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें
'मैं भी हिंदू हूं लेकिन...', ललन सिंह का दावा; बिहार दिखाएगा मोदी और भाजपा को बाहर का रास्ता