Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी...', Lalu Yadav के घर के बाहर RJD MLA ने लगवाए पोस्टर, BJP ने INDIA पर बोला हमला

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 03:12 PM (IST)

    बिहार में सनातन धर्म के अपमान का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। दरअसल राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के घर के बाहर क ...और पढ़ें

    Lalu Yadav के घर के बाहर RJD MLA ने लगवाए पोस्टर, BJP ने INDIA पर बोला हमला
    Lalu Yadav के घर के बाहर RJD MLA ने लगवाए पोस्टर, BJP ने INDIA पर बोला हमला

    HighLights

    1. राजधानी पटना में लालू यादव के घर के बाहर लगे पोस्टर
    2. सनातर धर्म पर बयानबाजी के बाद अब ये पोस्टर बढ़ाएंगे सियासी पारा

    एएनआई, पटना। बिहार में सनातन धर्म को लेकर हुई बयानबाजी के बाद अब पोस्टर लगाए जाने पर विवाद छिड़ता दिख रहा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें 'मंदिर' को मानसिक गुलामी का प्रतीक बताया गया है। इसमें सावित्रीबाई फुले का बयान दिया है। इसके साथ ही लालू यादव-राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की तस्वीरें भी हैं।

    जानकारी के अनुसार, ये पोस्टर लालू यादव के घर के बाहर लगे हैं। कथित तौर पर इन्हें राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने लगवाया है। इसमें उनकी तस्वीर भी है। 

    बताया जा रहा है कि पोस्टर हिंदू देवी-देवताओं, मंदिर को लेकर टिप्पणी की गई है। इस सनातन धर्म के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है।

    ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठ से पहले बिहार की राजधानी पटना में लगे इन पोस्टर से सियासत एक बार फिर गर्माने वाली है। सनातन धर्म के अपमान का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ रहा है।

    लालू यादव के घर के बाहर लगा पोस्टर।

    भाजपा ने बोला जोरदार हमला

    इधर, भाजपा ने इस पोस्टर को लेकर पलटवार किया है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये जो आईएनडीआईए (इंडी, INDI) गठबंधन के लोग हैं... वे लगातार सनातन पर हमला और हिंदू धर्म को अपमानित करने का काम कर रहे हैं... उनके जो मन में आता है वो हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बोलते हैं... आज जब देश के करोड़ों लोग राम मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उस मंदिर को गुलामी का प्रतीक बताना, जबकि मंदिर इस देश में जो सांस्कृतिक गुलामी थी उससे मुक्ति का प्रतीक है।

    यह भी पढ़ें

    '...INDIA का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे', तेज प्रताप यादव ने PM मोदी के दीपोत्सव मनाने वाले बयान पर क्यों कह दिया ऐसा

    खबरें और भी

    Rabri Devi Birthday: बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री रबड़ी देवी का आज जन्‍मदिन, राजनीतिक सफर पर बन चुकी है वेब सीरीज

    बिहार सरकार संवेदनहीन है, बलिदानी चंदन सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे विजय सिन्हा; कहा- नीतीश को बस कुर्सी की फिक्र