Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Sahani: 'बीजेपी संविधान बदलना चाहती है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप; बोले- मोदी जी ने कहा था...

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 09:58 PM (GMT+05:30)

    मुकेश सहनी ने आरोप लगाए कि भाजपा सत्ता में आने के बाद संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। हिंदू मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है। आज देश गलत हाथों में चला गय ...और पढ़ें

    'बीजेपी संविधान बदलना चाहती है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप; बोले- मोदी जी ने कहा था...
    'बीजेपी संविधान बदलना चाहती है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप; बोले- मोदी जी ने कहा था...

    राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को गया में राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

    उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना हिटलर से की और कहा, मोदी लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता तक पहुंचे। सहनी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा और सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। अब भी लोग उसी इंतजार में हैं, लेकिन अब तक यह राशि नहीं आई।

    उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सत्ता में आने के बाद संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। हिंदू मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है। आज देश गलत हाथों में चला गया है। अब इसे हटाने के लिए आजादी की लड़ाई की तरह हमे संघर्ष करना पड़ेगा।

    यदुवंशी, जलवंशी अलग नहीं हो सकते : देव ज्योति

    विकासशील इंसान पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने मंत्री विजय चौधरी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदुवंशी और जलवंशी अब अलग नहीं होंगे। अब जब पिछड़े के लोग मुख्यमंत्री बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, तब भी भाजपा और जदयू को दिक्कत हो रही है।

    उन्होंने कहा कि यह स्थिति साफ है कि भाजपा जदयू किसी गरीब, कमजोर को आगे नहीं बढ़ना देखना चाहते हैं। बता दें कि मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के साथ कितना दिन रहेंगे।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: राजद को बड़ा झटका! लालू की 'लालटेन' छोड़ इन नेताओं ने थामा BJP का 'कमल', सियासी पारा हाई

    ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani: 'तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री और डिप्टी CM की कुर्सी जाएगी...', तो ये है मुकेश सहनी का असली प्लान!

    खबरें और भी