Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश ने तो कर दिया साफ, मगर क्या चाहती है BJP; 2025 में कौन होगा CM फेस?

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 03:07 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम 2025 के चुनाव में जाएंगे। वही हमारे नेता हैं। लालू प्रसाद ...और पढ़ें

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो- ANI
    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो- ANI

    HighLights

    1. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू-तेजस्वी पर तंज कसा
    2. जायसवाल ने कहा, विधानसभा चुनाव में दूसरे गठबंधन की दुकानदारी नहीं चलेगी
    3. जायसवाल ने BPSC के खिलाफ अभ्यर्थियों के आंदोलन पर भी कमेंट किया

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही हम 2025 के चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) में जाएंगे। वही हमारे नेता हैं। लालू प्रसाद (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जलेबी खाना चाहते हैं पर उन्हें एक बूंद रस भी नहीं मिलेगा।

    बता दें कि नीतीश कुमार ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। नीतीश ने साफ कर दिया है कि अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे। उन्होंने सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि दो बार राजद के साथ जाना उनकी बड़ी भूल थी, अब वो दोबारा गलती नहीं करेंगे। वो एनडीए के साथ ही रहेंगे।

    जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एनडीए के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे।

    'दूसरे गठबंधन की दुकानदारी नहीं चलेगी'

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में किसी दूसरे गठबंधन की दुकानदारी नहीं चलने वाली है। इस महीने की 15 से होने वाले एनडीए के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के लोग मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायक, विधान पार्षद व पूर्व विधायक की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान चुनाव से जुड़ी चर्चा होगी।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। फोटो- सोशल मीडिया

    बीपीएससी प्रोटेस्ट पर क्या बोले दिलीप जायसवाल?

    बीपीएससी अभ्यर्थियाें के आंदोलन (BPSC Candidates Protest) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस आंदोलन का राजनीतिकरण कर दिया गया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सभी केंद्रों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर सरकार कोई भी फैसला ले सकती है।

    खबरें और भी

    क्या प्रशांत किशोर BJP की बी-टीम हैं?

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से यह पूछा गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह कह रहे कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रहे हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयान से हमें कोई मतलब नहीं है।

    तेजस्वी यादव पर साथा निशाना

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग दिखावे के लिए जिले-जिले नहीं जा रहे। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ जिले में अपने गठबंधन के लोगों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे NDA ये 3 सांसद, बिहार की सियासत हुई तेज

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'मुझसे 2 बार गलती कराने वाले को पार्टी से कर दिया बाहर', नीतीश ने किस ओर किया इशारा?