Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TRE-4 को लेकर BPSC ने साफ की स्थिति, तकनीकी त्रुटियों के सुधार के लिए विभाग को भेजा पत्र

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:08 AM (IST)

    बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती (TRE-4) की अधियाचना वापसी की अफवाहों का खंडन किया है, बताया कि तकनीकी त्रुटियों के सुधार के लिए भेजा गया था। ...और पढ़ें

    BPSC ने टीआरई 4 के अफवाहों का किया खंडन।

    BPSC ने टीआरई 4 के अफवाहों का किया खंडन।

    HighLights

    1. बीपीएससी ने टीआरई-4 अधियाचना वापसी की अफवाहों का खंडन किया।

    2. तकनीकी त्रुटियों के सुधार हेतु अधियाचना वापस भेजी गई थी।

    3. कारखाना निरीक्षक के दस्तावेज सत्यापन को आयोग ने स्थगित किया।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 को लेकर इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया है।

    आयोग ने गुरुवार को कहा कि विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भ्रामक सूचना प्रसारित हो रही थी कि टीआरई-4 (TRE-4) से संबंधित अधियाचना विभाग को वापस कर दी गई है।

    तकनीकी त्रुटियों में सुधार के लिए भेजा गया था

    यह बात पूरी तरह असत्य है। वास्तविकता यह है कि अधियाचना में कुछ तकनीकी और प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाई गई थीं। इन्हीं त्रुटियों के सुधार के लिए संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है, जो कि एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।

    आयोग ने आश्वस्त किया है कि इस सुधार प्रक्रिया के पूर्ण होते ही, जल्द से जल्द टीआइई-4 का विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

    आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया की अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही निर्भर रहें।

    बीपीएससी ने कारखाना निरीक्षक दस्तावेज सत्यापन किया स्थगित

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार को कारखाना निरीक्षक के 17 पदों के लिए आयोजित होने वाले दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

    श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन नियुक्ति के लिए 11 से 17 अगस्त को कागजात सत्यापन की प्रक्रिया होनी थी।

    आयोग ने कहा कि 28 जुलाई से 17 अगस्त तक के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम पुन: प्रकाशित किया जाएगा। 18 से 24 अगस्त तक निर्धारित दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम यथावत रहेंगे।