Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE 4 के नाम पर शिक्षक भर्ती का फर्जी नोटिस वायरल, आयोग ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:48 AM (IST)

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नाम से शिक्षक भर्ती (TRE 4) का एक फर्जी नोटिस इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह विज्ञप्ति ...और पढ़ें

    फर्जी नोटिस में परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर भी

    फर्जी नोटिस में परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर भी

    HighLights

    1. बीपीएससी के नाम से शिक्षक भर्ती का फर्जी नोटिस वायरल।

    2. आयोग ने स्पष्ट किया, विज्ञप्ति पूरी तरह भ्रामक है।

    3. अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नाम से इंटरनेट मीडिया पर शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति से जुड़ी एक फर्जी विज्ञप्ति प्रसारित होने लगी। सोमवार को वायरल हुई इस विज्ञप्ति को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।

    आयोग की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा न करें।

    वायरल किए जा रहे फर्जी नोटिस में दावा किया गया था कि शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में अध्यापक और प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग को अधियाचना प्राप्त हुई है।

    इसमें जल्द ही भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किए जाने की बात कही गई थी।

    फर्जी नोटिस में परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर भी

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस भ्रामक विज्ञप्ति पर 27 जुलाई की तारीख अंकित थी। इतना ही नहीं, फर्जी पत्र को असली दिखाने के लिए उस पर परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर भी दर्शाए गए थे। इसके वायरल होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच शिक्षक भर्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई।

    मामले की जानकारी सामने आने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने इसका खंडन जारी किया। आयोग ने साफ किया कि उसके नाम से प्रसारित हो रही यह विज्ञप्ति आधिकारिक नहीं है।

    बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है।

    आयोग की वेबसाइट और आधिकारिक हैंडल पर ही करें भरोसा

    बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग से जुड़ी किसी भी भर्ती, परीक्षा, विज्ञापन या अन्य महत्वपूर्ण सूचना की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

    इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी नोटिस या विज्ञप्ति को बिना सत्यापन के सही न मानें।

    आयोग ने स्पष्ट किया कि आगामी परीक्षाओं और नियुक्तियों से संबंधित आधिकारिक जानकारी केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के अधिकृत इंटरनेट मीडिया हैंडल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

    ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे फर्जी खबरों से बचें और किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

    खबरें और भी