TRE-4 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, वायरल दावों पर आयोग ने तोड़ी चुप्पी; नोटिफिकेशन को लेकर कही यह बात
बीपीएससी ने टीआरई-4 भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का खंडन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अधियाचना वापस किए जाने की खबर भ्रामक है और तकनी ...और पढ़ें

अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
HighLights
बीपीएससी ने टीआरई-4 भर्ती की अफवाहों का खंडन किया।
अधियाचना में तकनीकी सुधार के लिए पत्र भेजा गया।
सुधार के बाद जल्द जारी होगा भर्ती विज्ञापन।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीआरई-4 भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों का खंडन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि टीआरई-4 की अधियाचना विभाग को वापस किए जाने संबंधी सूचना पूरी तरह भ्रामक और असत्य है।
तकनीकी त्रुटियों के सुधार के लिए भेजा गया पत्र
आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि टीआरई-4 की अधियाचना में कुछ तकनीकी और प्रक्रियात्मक त्रुटियों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
प्रक्रिया पूरी होते ही जारी होगा विज्ञापन
बीपीएससी के अनुसार, आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीआरई-4 भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करने संबंधी विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है।
अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें। परीक्षा और भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल बीपीएससी के अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें।